माजलगांव में लॉकडाउन की उड़ रही है धज्जियां
माजलगांव में बुधवार रात 8 बजे से मिशन 'ब्रेक द चेन शुरू हो गया। जिसके तहत धारा 144 लगाई गई है। लेकिन गुरुवार को पहले ही दिन नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आईं। लोगो सकड़ों में दिखाई दिए। दिन ब दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में बेड कम पड़ रहे हैं। हालात गंभीर हो रहे हैं। सुबह से ही डॉ बाबासाहब अंबेडकर चौक पर भीड़ उमड़ी थी। जो चेन ब्रेक करने में परेशानी का सबब बन सकती है।