विदर्भ में कम हो रहा कोरोना, डिस्चार्ज होने वालों का आंकड़ा कई गुना बढ़ा

Corona decreasing in Vidarbha, figure for discharges increased manifold
विदर्भ में कम हो रहा कोरोना, डिस्चार्ज होने वालों का आंकड़ा कई गुना बढ़ा
विदर्भ में कम हो रहा कोरोना, डिस्चार्ज होने वालों का आंकड़ा कई गुना बढ़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विदर्भ में कोरोना  का ग्राफ धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है। नागपुर में भी कोरोना का आंकड़ा  कम जरूर हो रहा है लेकिन पिछले कुछ दिनों से आंकड़ा 3 सौ के ऊपर ही बना हुआ है। सोमवार को 7653 लोगों की जांच में 319  मरीज सामने आए हैं। कोरोना से 10 की मौत हुई है जिसमें शहर के 6, ग्रामीण का 1 व दूसरे शहरों के 3 मरीज शामिल हैं। 829 मरीज डिस्चार्ज किए गए। नागपुर का रिकवरी रेट 96.81 प्र.श. पर पहुंचा है।

भंडारा में 83 नए मरीज, 1 की मौत
भंडारा जिले में सोमवार को कोरोना के 84  मरीज स्वस्थ हुए। अब तक जिले में कुल 56 हजार 755 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं 469 लोगों की जांच में 83  नए पॉजिटिव मरीज मिले। अब तक जिले में कुल 58 हजार 765 मरीज मिल चुके हैं। सोमवार को 1 मरीज ने जान गंवाई है। 

चंद्रपुर में 179 नए केस, 6 ने गंवाई जान
चंद्रपुर जिले में पिछले 24 घंटे में 553 लोगों ने कोरोना को  मात दी। वहीं 179 नए कोरोनाबाधित मरीज मिले हैं। बाधितों से अधिक ठीक होने वालों की संख्या 374  है। जिले में 6 बाधितों की मौत हो गई। आज बाधित  179 मरीजों में चंद्रपुर मनपा क्षेत्र के 48 मरीज, चंद्रपुर तहसील 28, बल्लारपुर 28, भद्रावती 09, ब्रम्हपुरी 10, नागभिड 03, सिंदेवाही 08, मूल 16, सावली 02, पोंभूर्णा 01, गोंडपिपरी 04, राजूरा 02, वरोरा 04, कोरपना 07, जिवती 02 मरीज मिले हैं। चिमूर में कोई मरीज नहीं मिला। 


गड़चिरोली में रिकवरी बढ़ी, 33 नए मरीज, 1 मृत
गड़चिरोली जिले में  1 कोरोना मरीज की मौत हुई है जबकि 33 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आज 170 मरीजों ने कोरोना को मात दी है । उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज दिया गया है। जिले में अब तक 29335 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से 27838 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 778 सक्रिय कोरोना संक्रमितों का उपचार शुरू है। अब तक जिले में 719 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवाई है। जिले में कोरोना मरीज ठीक होने का प्रमाण 94.50 प्रतिशत है। सक्रिय मरीजों का प्रमाण 2.65 प्रतिशत है व  मृत्यु दर 2.45 प्रतिशत है। 

गोंदिया में मिले 52 नए संक्रमित, 1 की मौत 
गोंदिया जिला अब धीरे-धीर कोरोना मुक्ति की ओर बढ़ रहा है। जहां एक ओर पिछले दिनों प्रतिदिन 500 से अधिक संक्रमित मरीज मिल रहे थे, वहीं अब यह आंकड़ा काफी कम हो गया है। जैसे-जैसे संक्रमित मरीजों की संख्या कम और स्वस्थ होनेवाले नागरिकों की संख्या अधिक हो रही है, वैसे-वैसे नागरिक राहत की सांस ले रहे हैं। गोंदिया में 31 मई को 87मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। जबकि 52 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। उसी प्रकार1 मरीज की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है।

वर्धा में 6 कोरोना मरजों की मौत, 40 नए केस
वर्धा   जिले मे 24 घंटे में 40 पॉजिटिव मरीज पाए गए। 367 लोग स्वस्थ होने से अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। जिले में  6 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।यहां 2 हजार 179 पॉजिटिव हैं। 

यवतमाल में 4 की मौत, 111 पाजिटिव 
यवतमाल जिले में   सोमवार को 4 की मौत हो गई। जिसमें  से  सरकारी अस्पताल में 3 व निजी अस्पताल में एक मरीज ने जान गंवाई  है।    111 पाजिटिव और 272 ठीक हुए हैं। जिले में  कुल 4780  जांच की गई इनमें से 111 की रिपोर्ट नए पाजिटिव मिले।  जिले में फिलहाल 1484 एक्टिव मरीज हैं। जिले का रिकवरी रेट 11.56 व मृत्युु दर 2.45  है। 

 

Created On :   31 May 2021 2:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story