विदर्भ में फिर बढ़ने लगा कोरोना ग्राफ, बढ़ रहे मरीज

Corona graph starts growing again in Vidarbha, growing patients
विदर्भ में फिर बढ़ने लगा कोरोना ग्राफ, बढ़ रहे मरीज
विदर्भ में फिर बढ़ने लगा कोरोना ग्राफ, बढ़ रहे मरीज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना संकट के बावजूद त्योहारों पर बेलगाम भीड़ का असर अब दिखाई देने लगा है। विदर्भ कोरोना का आंकड़ा फिर बढ़ने लगा है।

यवतमाल में कोरोना के 30 नए मामले, 1 की मौत,34 स्वस्थ
 जिले में  शुक्रवार को कोरोना के 30 नए मामले सामने आए है। इस दौरान जिले के विभिन्न कोविड केअर सेंटर व यवतमाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती 34लोग स्वस्थ होने से उन्हें छुट्टी दी गई है। इस बीच बीते 24  घंटे में जिले में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। उनमें यवतमाल शहर की 77  वर्षिय महिला शामिल है। जिससे अब सक्रिय पाजिटिव की संख्या 308  होने की बात कही गई है। जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग व्दारा मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में  कुल 1215  की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें  से 1185 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शुरू से लेकर अब तक 10991 कोरोना मरीज पाजिटिव पाए गए हैं। जिसमें उपचार के बाद 34 मरीज ठीक होने से उन्हें छुट्टी दी गई है। जिससे अब तक 10310 को छुट्टी दी गई है।  मृतकों की संख्या 363 हो गई है। ऐसी जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा दी गई है। 

 गड़चिरोली में 119  नये कोरोना बाधित, 38 कोरोनामुक्त
 गड़चिरोली. जिले में शनिवार को 119 नये कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। वहीं 38 मरीज कोरोना पर मात कर स्वस्थ हुए। अब तक 7 हजार 325 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए व 6 हजार 657  मरीज कोरोनामुक्त हुए। वर्तमान 593  सक्रिय मरीजों का उपचार शुरू है। जिले में कोरोना के चलते  75 लोगों की मृत्यु हुई है। नये बाधितों में गड़चिरोली तहसील 57 , अहेरी 8, आरमोरी 1, भामरागड़  १1, चामोर्शी 9, धानोरा 4, एटापल्ली 6, कोरची 1, कुरखेड़ा 15, मुलचेरा 2, सिरोंचा 4 और देसाईगंज के 11 मरीज शामिल हैं। वहीं कोरोनामुक्त हुए गड़चिरोली तहसील 17, अहेरी 3, आरमोरी 6, भामरागड़ 2, चामोर्शी 3, धानोरा  1, एटापल्ली 2, मुलचेरा 2 और देसाईगंज के 2 मरीज कोरोना पर मात कर स्वस्थ हुए। 

चंद्रपुर में एक दिन में 2 की मृत्यु ,175 नये पॉजिटिव
चंद्रपुर में कोरोना का ग्राफ नियंत्रित है। पिछले 24 घंटे में यहां 2मरीजों की मौत हो गयी है। वहीं 175 नये पॉजिटिव मिले है। एक दिन में 369 मरीज कोरोनामुक्त भी हुए हैं। अब तक16348 बाधित कोरोनामुक्त होकर अपने  घर लौटे होने की जानकारी शनिवार देर शाम जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गयी है। बुलेटिन में बताया गया है कि शनिवार को पाए गए नये पॉजिटिव के साथ जिले का कुल बाधितों का आंकडा बढ़ कर 18 हजार 504 पर पहुंच गया है। इस बीच 1976 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिले में आज हुई 2 मौतों के साथ कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा 280 पर पहुंच गया है। जिले में अब तक १ लाख 38 हजार 521 नमूनों की जांच  की गयी है। जिसमें 1  लाख 15 हजार 389 नमूने निगेटिव पाए गए है। आज मृत बाधितों में ब्रम्हपुरी व घुग्घुस के मरीज शामिल हैं।  

Created On :   21 Nov 2020 7:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story