नागपुर में तेजी से बढ़ रहा कोरोना , 4230 की हो चुकी है मौत

Corona growing rapidly in Nagpur, 4230 died
नागपुर में तेजी से बढ़ रहा कोरोना , 4230 की हो चुकी है मौत
नागपुर में तेजी से बढ़ रहा कोरोना , 4230 की हो चुकी है मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में पहली बार जांच में 10 प्रतिशत से अधिक संक्रमित मरीज मिले हैं। 3337 नमूनों की जांच की गई, जिसमें 455 नए मरीज मिले। जांच के अनुसार यह अब तक के सबसे अधिक मरीज हैं, साथ ही पिछले 24 घंटे में जिले में 6
लोगों की मौत हुई है। अब कुल मृतकों की संख्या 4230 हो गई है। 251 मरीज स्वस्थ होकर घर गए।

शहर में 425 पॉजिटिव
पिछले 24 घंटे में 3337 सैंपल की जांच की गई। नए मरीजों में 28 ग्रामीण, 425 शहर और 2 जिले के बाहर के हैं। 34 नए संक्रमित एम्स की जांच में सामने आए। इसी तरह मेडिकल की जांच में 112, मेयो में 31, नीरी में 36, नागपुर यूनिवर्सिटी में 34, निजी लैब में 184 और 24 नए संक्रमित अलग-अलग केंद्रों पर हो रही एंटीजन जांच में सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 1,38,755 हो चुकी है। 6 लोगों की मृत्यु दर्ज हुई, जिसमें दो जिले के बाहर के हैं। कुल मृतक 4,230 हो गए हैं।

रिकवरी दर 94.03%
251 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 1,30,478 पहुंच गई है। रिकवरी दर 94.04% है।

4047 एक्टिव मरीज
वर्तमान में 4047 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 761 ग्रामीण, 3286 शहर के हैं। इनमें से 2,644 होम आइसोलेट हैं। 1176 कोविड केयर सेंटर, निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

Created On :   15 Feb 2021 6:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story