- Home
- /
- अमरावती में कोरोना संक्रमितो का...
अमरावती में कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा 273 पर पहुुंचा
डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमरावती जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। यही नहीं शहर में कन्टेन्मेंट जोन में भी इजाफा हो रहा है। नए-नए इलाकों में पॉजिटिव मरीज पाए जाने से प्रशासन के लिए यह चिंता का विषय बनता जा रहा है। शनिवार 6 जून को मिली रिपोर्ट के अनुसार 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने से अब अमरावती जिले में संक्रमितों की संख्या 273 पर पहुंच गई है। इनमें वडाली परिसर स्थित 65 वर्षीय पुरूष के अलावा अब समाधान नगर में भी 37 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव पाया गया है। मनपा की ओर से समाधान नगर का कुछ इलाका सील करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा अचलपुर तहसील अंतर्गत काकड़ा में भी 23 वर्षीय पुरूष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। काकड़ा में इससे पूर्व भी पॉजिटिव मरीज पाया गया था।
Created On :   6 Jun 2020 11:48 AM GMT