Coronavirus: दिल्ली में 24 घंटे में 121 मौतें, महज 23 दिन में गई 1,950 लोगों की जान

Coronavirus: दिल्ली में 24 घंटे में 121 मौतें, महज 23 दिन में गई 1,950 लोगों की जान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। राजधानी दिल्ली इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। दिल्ली में कोरोना से मारने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम ये है कि हर दिन 100 से ज्यादा मरीजों की जान जा रही है। 

राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के कारण 121 मौतें दर्ज की गईं, जो अब तक की दूसरी सबसे अधिक मौतें हैं। सिर्फ नवंबर में होने वाली मौतों की संख्या 1 हजार 950 तक पहुंच गई है, जिससे मौतों की कुल संख्या बढ़कर 8 हजार 512 हो गई है। दिल्ली सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 7 हजार 216 रिकवरी के मुकाबले 4 हजार 454 नए मामले सामने आए।

पिछले चार दिनों में यह तीसरी बार है जब ठीक होने वालों की संख्या ने नए मामलों की संख्या को पार कर लिया है। शनिवार को शहर में 5 हजार 879 नए मामले आए और 6 हजार 963 मरीज डिस्चार्ज किए गए। दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 5 लाख 34 हजार 317 हो गई है।

सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार, 1 नवंबर से 23 नवंबर तक, राष्ट्रीय राजधानी में 1 हजार 950 लोगों की मौत हुई, जो कि दिल्ली में वायरस के कारण होने वाली कुल मृत्यु का 22.9 प्रतिशत है। शहर में शुक्रवार को 118 मौतें हुई थीं, जबकि शनिवार को 111 मौतें हुई थीं। इस बीच, संक्रमण की दर 11.94 प्रतिशत रही जबकि मामले की मृत्युदर 1.59 प्रतिशत रही। आज यानी 24 नवंबर को हुई मौतों को जोड़े तो ये आंकड़ा 2001 पर पहुंचा जाता है। 

दिल्ली में कोरोना संक्रमण से 24 नवंबर तक हुई मौतें
1 नवंबर - 51 मौत
2 नवंबर - 42 मौत
3 नवंबर - 48 मौत
4 नवंबर - 51 मौत
5 नवंबर - 66 मौत
6 नवंबर - 64 मौत
7 नवंबर - 79 मौत
8 नवंबर - 77 मौत
9 नवंबर - 71 मौत
10 नवंबर - 83 मौत
11 नवंबर - 85 मौत
12 नवंबर - 104 मौत
13 नवंबर - 91 मौत
14 नवंबर - 96 मौत
15 नवंबर - 95 मौत
16 नवंबर - 99 मौत
17 नवंबर - 99 मौत
18 नवंबर - 131 मौत
19 नवंबर - 98 मौत
20 नवंबर - 118 मौत
21 नवंबर - 111 मौत
22 नवंबर - 121 मौत
23 नवंबर- 121 मौत

दिन- 24
कुल मौतें- 2001

Created On :   24 Nov 2020 3:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story