विदर्भ में घटे कोरोना मरीज, नागपुर में 197 केस

Corona patients decreased in Vidarbha, 197 cases in Nagpur
विदर्भ में घटे कोरोना मरीज, नागपुर में 197 केस
विदर्भ में घटे कोरोना मरीज, नागपुर में 197 केस

 डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर में शनिवार को कोरोना के 197 नए केस सामने आए हैं जिसमें से शहर के 123 व ग्रामीण के 71 लोग हैं। कोरोना से 6 लोगों की मौत हुई है जिसमें से सिटी के 3 व दूसरे शहरों को 3 मरीज शामिल हैं। 471 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। कोरोना कम होने के बाद जहां अस्पतालों में बेड भी खाली हुए हैं वहीं लोगों में भी दहशत कम हुई है। विदर्भ की बात करें तो विदर्भ के ग्रामीण अंचल में कोरोना पिछले एक सप्ताह के भीतर काफी कम हुआ है। लोग बढ़ी संख्या में स्वस्थ हो रहे हैं।

अमरावती में 532 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे
अमरावती जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 294 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को 8 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुर्ई है।532  मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। स्वस्थ होनेवाले मरीजो का प्रतिशत 94.58 है और मृत्युदर 1.59 प्रतिशत है। शनिवार को अन्य जिले के किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

सुधर रहे गोंदिया के हालात, मिले 14  संक्रमित
गोंदिया जिले के हालात अब धीरे-धीरे सुधरते जा रहे हैं। 5 जून को मात्र 14 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और 22 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। जबकि 1 मरीज की उपचार के दौरान मौत हुई है।  गौरतलब है कि गोंदिया जिला कोरोना मुक्ति की ओर बढ़ रहा है। तहसीलों में एक्टिव मरीजों की संख्या भी निरंतर कम हो रही है। 

भंडारा में मिले 33 कोरोना मरीज
भंडारा जिले में शनिवार को कोरोना के 228 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। अब तक जिले में कुल 57  हजार 292 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं एक हजार 60 लोगों की जांच हुई जिसमें 33 नए पॉजिटिव मरीज मिले। अब तक जिले में कुल 59 हजार 164 मरीज मिल चुके हैं।

गड़चिरोली में 2 की मृत्यु  48 नए कोरोना संक्रमित 
जिले में शनिवार को 2 लोगों की कोरोना से मौत हुई है जबकि  48 नए कोरोना संक्रमित पाए गए।   43 मरीजों ने कोरोना पर मात करने से उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक 29596 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से 28316 मरीज कोरोनामुकत हुए हैं। फिलहाल 555 सक्रिय कोरोना मरीजों का उपचार शुरू है। जिले में अब तक 725 मरीजों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है। जिले में कोरोना मरीज ठीक होने  का प्रमाण 96.68 प्रतिशत है। सक्रिय मरीजों का प्रमाण 1.88 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 2.45 प्रतिशत है।

यवतमाल में 3 की मौत, 60 पाजिटिव 
यवतमाल जिले में शनिवार को 3 की मौत हो गई। जिसमें सरकारी अस्पताल में 2  व निजी अस्पताल में 1 मरीज ने दम तोड़ा है।   60  पाजिटिव और 123 लोग ठीक हुए हैं। जिले में आज  कुल 4134 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से 60 की रिपोर्ट नए पाजिटिव आई है। 


अकोला में 6 की मौत, 120 नए केस
अकोला जिले में शनिवार को इलाजरत 6 बाधितों की मौत होने से कोरोना से मरने वालों की तादाद 1,101 हो गई है। 120 नए पॉजिटिव मिलने से कुल चिन्हित मरीज 56,511 हो गए हैं। 454 लोग स्वस्थ होने से अब ठीक हो चुके लोगों की संख्या 52,374 हो गई है। 3,036 एक्टिव मरीजों पर इलाज जारी है। 

बुलढाणा में 3 कोरोना संक्रमितों की मौत, 76 नए मामले
जिले में शनिवार को इलाजरत 3 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 629 हो गई है। 76 नए संक्रमित केस मिलने से चिन्हित मरीजों की कुल संख्या 85,488 हो गई है। 139 लोगों के स्वस्थ हो जाने से अब ठीक होने वालों की संख्या 83,725 हो गई है। 1,136 सक्रिय मरीजों पर उपचार प्रारम्भ है।

वाशिम में 89 नए केस, 1 की मौत
जिले में शनिवार को इलाजरत 1 मरीज की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 590 तथा 89 नए पॉजिटिव पाए जाने से संक्रमितों की कुल संख्या 40,528 हो गई है। 347 मरीजों के ठीक हो जाने से अब तक 38,833 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1,104 एक्टिव मरीजों पर उपचार जारी है।  


 

Created On :   5 Jun 2021 2:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story