महाराष्ट्र में एक सप्ताह में बढ़े तीन गुना बढ़े कोरोना मरीज 

Corona patients increased three times in one week in Maharashtra
महाराष्ट्र में एक सप्ताह में बढ़े तीन गुना बढ़े कोरोना मरीज 
महाराष्ट्र में एक सप्ताह में बढ़े तीन गुना बढ़े कोरोना मरीज 

डिजिटल डेस्क,मुंबई। कोरोना वायरस का प्रकोप रोकने के लिए लॉक डाउन के बावजूद महाराष्ट्र में कोरोना प्रभावितों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। पिछले एक सप्ताह के भीतर राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीज तीन गुना बढ़ गए हैं। जानकारों की राय में लॉक डाउन का सही ढंग से पालन न होने के चलते ऐसी स्थिति पैदा हो रही है। 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गत एक सप्ताह में कोरोना मरीजों की संख्या में ढाई गुना बढ़ोतरी हुई है। बीते बुधवार, 25 मार्च को महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 122 थी जो इस बुधवार, 1 अप्रैल को बढ़ कर 320 हो गई। इन मरीजों की संख्या में सर्वाधिक बढ़ोतरी बीते मंगलवार, 31 मार्च को हुई। इस दिन राज्य में 81 नए मरीज मिले। हालांकि महाराष्ट्र में मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या ज्यादा है। मुंबई में कोरोनो मरीजों की संख्या में करीब 4 गुना बढ़ोतरी हुई है। महाराष्ट्र में शुरुआती 100 मामले सामने आने में 15 दिन लगे थे, जबकि पिछले 6 दिनों में 206 नए मामले सामने आए हैं। पहले विदेशों से लौटे लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे थे पर अब उनके निकटर्ती इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। बाहर से आने वाले मरीजों में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज दुबई से लौटे हैं। 

ऐसे बढ़ रही महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या

 तारीख              मरीजों की संख्या     बढोतरी
25 मार्च                 12215
26 मार्च                    124                   02
27 मार्च                    153                  29
28 मार्च                   181                   28
29 मार्च                   203                   22
30 मार्च                 22017
31 मार्च                 30282
1 अप्रैल                 32018

Created On :   1 April 2020 1:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story