- Home
- /
- महाराष्ट्र: रेड जोन में नहीं मिलेगी...
महाराष्ट्र: रेड जोन में नहीं मिलेगी छूट ,गृहमंत्री देशमुख दिए संकेत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य में लाकडाऊन से राहत के बारे में उच्च स्तरीय समिति की सिफारिश पर ही कोई निर्णय लिया जा सकता है। फिलहाल रेड जोन में किसी तरह की छूट नहीं मिलने के संकेत हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस संबंध में जल्द ही आवश्यक घोषणा करेंगे। राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अनौपचारिक चर्चा में यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राज्य की स्थिति पर मुख्यमंत्री ठाकरे से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा की । आवश्यक सुझाव मांगे। चर्चा में गृहमंत्री अनिल देशमुख भी शामिल हुए थे।
गृहमंत्री ने बताया कि राज्य में काेरोना संकट की उपाययोजनाओं व लाकडाऊन से छूट देने के मामले में समीक्षा की जा रही है। स्थिति के अनुसार पहले ही जोन विभाजन किया गया है। रेड जोन में वे जिले शामिल हुए गए हैं जहां 100 के करीब या उससे अधिक कोरोना पाजिटिव मरीज पाए गए हैं। मुंबई, पालघर, ठाणे, पुणे, नाशिक, औरंगाबाद ,नागपुर जैसे शहर रेड जोन में शामिल हैं। ग्रीन जोन में शामिल जिलों में कोरोना पाजिटिव मरीज नहीं है। आरंेज जोन में भी स्थिति एकदम नियंत्रण में हैं। संकट के इस दौर में नागरिकों को राहत देना भी सरकार की प्राथमिकता है। आर्थिक मामले को भी एकदम नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। छोटे,बड़े उद्योगों को लेकर इन क्षेत्रों के प्रतिनिधियों की ओर से मिले सुझावों पर सरकार ने गंभीरता से ध्यान दिया है।
अलग अलग क्षेत्रों की स्थिति के अनुसार राहत देने के मामले में भी चर्चा हुई है। गृहमंत्री मंगलवार को मुंबई के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि वे विविध प्रभावित जिलों में स्थिति का जायजा लेंगे। जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के लोगों की ओर से मिलनेवाले सुझावों की जानकारी मुख्यमंत्री को देंगे। नागपुर की स्थिति पर उन्होंनेे कहा कि फिलहाल यहां और अधिक संयम रखने की आवश्यकता है। नागरिकों की ओर से सहयोग मिल रहा है। जिन बस्तियों में अधिक प्रभाव का अनुमान है वहां भी पुलिस को जनसहयोग मिल रहा है। ऐसे में सामाजिक एकता के साथ इस संकट को आसानी से मात दिया जा सकता है।
Created On :   28 April 2020 9:21 PM IST