विदर्भ से धीरे-धीरे भाग रहा कोरोना, नागपुर में 24 नए केस

Corona running slowly from Vidarbha, 24 new cases in Nagpur
विदर्भ से धीरे-धीरे भाग रहा कोरोना, नागपुर में 24 नए केस
विदर्भ से धीरे-धीरे भाग रहा कोरोना, नागपुर में 24 नए केस

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  शनिवार को नागपुर जिले में 7354 लोगों की जांच की गई जिसमें 24 नए केस सामने आए हैं।  शहर के 17 और ग्रामीण के 7 मरीज हैं। कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है।

भंडारा में बचे हैं सिर्फ 5 कोरोना मरीज
 
शनिवार 31  जुलाई को जिले में एक भी नया कोरोना   मरीज नहीं पाया गया है। वहीं जिले में एक कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौट गया है। जिससे जिले में अब कोरोना के सिर्फ पांच सक्रिय मरीज बचे हैं।

गड़चिरोली जिले में आज 9 नए कोरोना संक्रमित मिले
आज जिले में नए 9 कोरोना संक्रमित मिले है। तथा 8 मरीज स्वस्थ होने से उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज दिया गया है।  जिले में अब तक 30603 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें से 29800 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 59 सक्रिय मरीजों का उपचार शुरू है। जिले में अब तक 744 लोगों की मृत्यु कोरोना से हुई है। जिले में कोरोना से  ठीक होने का प्रमाण 97.38 प्रतिशत है। 

गोंदिया में मिले 2  नए कोरोना संक्रमित  
गोंदिया जिले में कोरोना का ग्राफ काफी कम हो गया है। कभी मरीजों का आंकड़ा शून्य रहता है तो कभी यह आंकड़ा 2 या 2 होता है। वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी कुछ इसी तरह है। जिले में 31  जुलाई को 2  नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। जबकि 1 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गया है। 

यवतमाल में 2 नए पाजिटिव 
यवतमाल जिले में  शनिवार को 2  कोरोना संक्रमित मिले  हैं।   एक मरीज ठीक हुआ है। जिले में  कुल 787 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें 785 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। जिले में फिलहाल 13  एक्टिव मरीज हैं।  

Created On :   31 July 2021 1:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story