सुस्त पड़ा कोरोना, खतरा बरकरार, नागपुर में 14 नए केस

Corona sluggish, danger persists, 14 new cases in Nagpur
सुस्त पड़ा कोरोना, खतरा बरकरार, नागपुर में 14 नए केस
सुस्त पड़ा कोरोना, खतरा बरकरार, नागपुर में 14 नए केस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना की सुस्त चाल के बीच नागपुर शहर में 14 नए केस सामने आए हैं जिसमें 4 ग्रामीण क्षेत्र के व 10 शहर के मरीज हैं। 8578 जांच में उपरोक्त मरीज मिले हैं जबकि 17 लोग स्वस्थ हुए हैं। 

अमरावती में 21 नए केस, 19 मरीज स्वस्थ  
अमरावती जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को जिले में एक कोरोना मरीज की मृत्यु हुर्ई है। पिछले 24 घंटे में 19  मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।  

भंडारा में नहीं मिला कोई पाजिटिव
जिले में शनिवार को फिर एक बार एक भी नया कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया है। वहीं एक मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट गया है। जिले में अब तक कुल 59 हजार 798 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।  

गड़चिरोली में 2 की मौत, 12 नए कोरोना संक्रमित
गड़चिरोली जिले में कोरोना से 2 मरीजों की मौत हुई है। 12 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि14 स्वस्थ होने से उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक 30499 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

गोंदिया में नहीं मिला कोई संक्रमित
गोंदिया जिले में कोई नया कोरोना संक्रमित मरीज नहीं पाया गया। जबकि 1 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट गया है। 17  जुलाई को किसी भी संक्रमित मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। जिले में अब तक कुल मिलाकर 41 हजार 170  कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। 

वर्धा में 5 नए केस, 1 की मौत
वर्धा जिले मे  5 पॉजिटिव पाए गए जबकि 2 लोग स्वस्थ होने से अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। जिले में पिछले 24  घंटे में कोरोना संक्रमित एक पुरुष (64) की मौत हुई है।  जिले में फिलहाल  31  संक्रमित हैं।  

यवतमाल में 3 नए केस, 2 स्वस्थ
यवतमाल जिले में शनिवार को कोरोना के 3 नए केस सामने आए हैं जबकि 2 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। 

अकोला में राहत : नहीं मिला कोई कोरोना मरीज
अकोला जिले में शनिवार का दिन कोरोना संक्रमण काल का सबसे बेहतर दिन कहा जा सकता है। शनिवार को पहली बार लंबी टेस्टिंग के बावजूद कोई संक्रमित नहीं पाया गया है। जिससे कुल संक्रमितों की तादाद 57,717 पर स्थिर है। किसी मरीज की मौत नहीं हुई लिहाजा मृतक संख्या भी 1133 पर स्थिर है। दो लोग डिस्चार्ज हुए जिससे डिस्चार्ज पाने वाले 56,539 हो गए हैं। 45 एक्टिव इलाज करवा रहे हैं। 

बुलढाणा जिले में मिले 10 नए मरीज
बुलढाणा जिले में शनिवार को कोरोना के 10 नए पॉजिटिव चिन्हित किए गए जिससे कुल चिन्हित पॉजिटिव 87,213 हो गए हैं। 28 लोगों को डिस्चार्ज दिया गया जिससे कुल डिस्चार्ज पाने वाले 87,512  हो गए हैं। किसी मरीज की मौत नहीं हुई जिससे पिछले एक सप्ताह से मृतकों की संख्या 666 पर कायम है। 22 एक्टिव इलाज करवा रहे हैं। 

वाशिम में 8 नए केस, 15 डिस्चार्ज 
जिले में शनिवार को 8 नए पॉजिटिव मिलने से कुल चिन्हित पॉजिटिव 41,609 हो गए हैं। यहां भी किसी की मौत नहीं हुई लिहाजा मृतकों का आंकड़ा 622 पर कायम है। 15 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए। जिससे अब तक डिस्चार्ज किए जाने वाले 40,904 हो गए  हैं। 82 एक्टिव इस समय इलाज करवा रहे हैं।  

 

Created On :   17 July 2021 8:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story