कोरोना वायरस : चीनी यात्री सहित सभी के नमूने निगेटिव

Corona virus: samples of everyone including Chinese traveler negative
कोरोना वायरस : चीनी यात्री सहित सभी के नमूने निगेटिव
कोरोना वायरस : चीनी यात्री सहित सभी के नमूने निगेटिव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना वायरस के मद्देनजर पुणे के एक अस्पताल में निगरानी में रखे गए चीनी यात्री सहित पांच लोगों के रक्त के नमूने निगटिव पाए गए हैं। इस बीच शुक्रवार को कोरोना वायरस प्रभावित चीन के वुहान शहर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे 2 छात्रों को एहतियात के तौर पर कस्तुरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन दोनों में भी वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। शनिवार तक अस्पताल में जांच-पड़ताल के लिए भर्ती किए गए 35 लोगों में से 30 लोगों के नमूने निगेटिव पाए गए हैं। पांच की रिपोर्ट आनी बाकी है। 

यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक मुंबई एयरपोर्ट पर 18 हजार 84 यात्रियों की जांच हुई है। राज्य में वायरस प्रभावित इलाकों से आने वाले 140 यात्रियों की जांच पड़ताल की गई है। इनमें से किसी में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले। टोपे ने बताया कि शुक्रवार को पुणे के नायडू अस्पताल में भर्ती कराए गए चीनी यात्री की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। वायरस प्रभावित इलाकों से आए 140 यात्रियों में से 54 यात्रियों की 14 दिनों तक निगरानी पूरी हो गई है।     

‘राष्ट्रविरोधी’ बात करने वाले को पुलिस स्टेशन ले जाने वाले टैक्सी ड्राईवर को भाजपा ने किया सम्मानित
नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ धरने में हिस्सा लेने आए यात्री के ‘राष्ट्रविरोधी’ बातचीत के चलते पुलिस स्टेशन ले जाने वाले उबर टैक्सी चालक रोहित सिंह गौर को मुंबई भाजपा ने सम्मानित किया है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढा ने सांताक्रुज पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों से मिलकर रोहित के कार्य की सराहना की और रोहित को ‘अलर्ट सिटिज़न अवार्ड’ से सम्मानित किया। 

विधायक लोढ़ा ने कहा है कि रोहित ने एक जागरूक नागरिक की भूमिका निभाकर अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। सांताक्रुज पुलिस थाने में उपस्थित लोगों ने भी रोहित को माला पहनाई एवं भारत माता की जय हो के नारे लगाए। मुंबई भाजपा अध्यक्ष लोढा ने सांताक्रुज पुलिस थाने में बुलाकर रोहित का मुंबई की जनता की ओर से अभिनंदन किया। भाजपा अध्यक्ष लोढ़ा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को रोहित गौर जैसी जागरूकता लानी होगी। विधायक लोढ़ा ने पुलिस से आग्रह किया है कि रोहित पर उबर द्वारा लगाया गया बैन हटाने में मदद करें, क्योंकि रोहित ने राष्ट्र विरोधी आयोजनों की बात करनेवाले व्यक्ति को पुलिस थाने में पहुंचाकर देशहित का काम किया है। 

‘शाहिनबाग जैसा कुछ बड़ा क्रिएट करना है’
मूल रुप से मध्यप्रदेश के भोपाल के रहने वाले गौर काफी समय से मुंबई में रह रहे हैं। ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में उन्होंने कहा कि उस दिन मेरी टैक्सी में सवार हुए जयपुर के कवि और एक्टिविस्ट बाप्पादित्य सरकार से मेरी कोई निजी दुशमनी नहीं थी। वे फोन पर किसी से जिस तरह बात कर रहे थे वह आपत्तिजनक था। वे कह कहे थे कि ‘मुंबई में शाहिन बाग जैसा कुछ बड़ा करना है। सीएए की वजह से देश में आग लगने वाली है।’ मैंने उनकी बातों को रिकार्ड किया और उसे पुलिस को सौप दिया। गौर ने बताया कि फिलहाल उबर ने 72 घंटे की जांच पड़ताल करने की बात कह कर फिलहाल मेरी सेवा बंद की है। 

Created On :   8 Feb 2020 7:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story