कोरोना से मुंबई के आसपास के इलाकों की हालत हो रही खराब- फडणवीस

Corona worsens the condition of areas around Mumbai- Fadnavis
कोरोना से मुंबई के आसपास के इलाकों की हालत हो रही खराब- फडणवीस
कोरोना से मुंबई के आसपास के इलाकों की हालत हो रही खराब- फडणवीस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई और आसपास के इलाकों में कोरोना को लेकर स्थिति बिकट होती जा रही है।ठाणे में 29.94 प्रतिशत, पनवेल में संक्रमण दर 45 प्रतिशत, भिवंडी में 48 प्रतिशत, मीरा-भायंदर में 43 प्रतिशत पहुंच गया है। एक तरफ कोरोना टेस्ट नियंत्रित किया जा रहा है तो दूसरी ओर मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। यह बात विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कही है। इन शिकायतों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है।  फडणवीस ने अपने पत्र में कहा कि मुंबई में 24 जून 2020 तक 2 लाख 99 हजार 369 टेस्ट किया गया था, उस वक्त तक मरीजों की संख्या 69 हजार 528 थी। यानी टेस्ट में 23.22 प्रतिशत पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1 से 23 जून के दौरान 97 हजार 872 टेस्ट किया गया तो 29 हजार 17 कोरोना मरीज मिले। यानि पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 29.55 फीसदी हो गई।

फडणवीस ने कहा कि 24 जून तक देशभर में कुल 73 लाख 52 हजार 911 टेस्ट हुए जिसमें से 4 लाख 73 हजार 105 मरीज मिले। पूरे देश में संक्रमण की दर 6.43 प्रतिशत  था। भाजपा नेता ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन व आईसीएमआर के स्पष्ट दिशा निर्देश के बावजूद शवों की कोरोना जांच बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसे रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मरीज को न देने का आदेश सुप्रीम कोर्ट रद्द कर चुका। लेकिन मुंबई से कई कोरोना मरीज फरार हो गए हैं। यह गंभीर मामला है। लोगों को विश्वास दिलाने की जरुरत है। 

ऐसे बढ़ रहे कोरोना मरीज
मनपा         टेस्ट                  मरीज          संक्रमण का प्रमाण
ठाणे     37,4091                 1220            29.94 प्रतिशत 
नवी मुंबई  17604                6407            36.40 प्रतिशत
पनवेल        3500               1599             45.69 प्रतिशत
कल्याण-डोंबिवली 12186      4843            39.74 प्रतिशत
मीरारोड-भायंदर    6351       2738            43.11 प्रतिशत
भिवंडी-निजामपुर   2898      1407            48.55 प्रतिशत
पालघर, वसई-विरार 19692  4028            20.46 प्रतिशत

Created On :   27 Jun 2020 5:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story