विदर्भ में कम हुई कोरोना की रफ्तार. तेजी से स्वस्थ हो रहे मरीज

Coronas speed decreased in Vidarbha. fast recovering patients
विदर्भ में कम हुई कोरोना की रफ्तार. तेजी से स्वस्थ हो रहे मरीज
विदर्भ में कम हुई कोरोना की रफ्तार. तेजी से स्वस्थ हो रहे मरीज

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  शनिवार को 9386 जांच में 75 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। पाजिटिव आए मरीजों में शहर के 27 व ग्रामीण क्षेत्र के 45 मरीज शामिल हैं। कोरोना से 6 लोगों ने जान गंवाई है।

371मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
अमरावती जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 102 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को 1 कोरोना मरीजो की मृत्यु हुर्ई है। पिछले 24 घंटे में 371 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। स्वस्थ होनेवाले मरीजो की कुल संख्या 91403 हो चुकी है।   स्वस्थ होनेवाले मरीजों का प्रतिशत 96.26 है और मृत्युदर 1.60   प्रतिशत है

भंडारा में 90 मरीज हुए स्वस्थ
भंडारा जिले में शनिवार को कोरोना के 90  मरीज ठीक होकर घर लौट गए। अब तक जिले में कुल 57 हजार 890 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं 970 लोगों की जांच हुई तो 17 नए पॉजिटिव मरीज मिले। अब तक जिले में कुल 59 हजार 273 मरीज मिल चुके हैं। वहीं शनिवार को एक भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।  जिले में  सक्रिय मरीज 328 है।  

गड़चिरोली में 1 की मौत, 34 संक्रमित, 37 कोरोनामुक्त
गड़चिरोली जिले में एक शख्स की कोरोना से मौत हो गई जबकि 34 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आज 37 कोरोना मरीज ठीक होने से उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। जिले मे अब तक 29879 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें से 28773 मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं। फिलहाल 372 सक्रिय कोरोना मरीजों का उपचार शुरू है। अब तक जिले में 734 मरीजों की कोरोना से मृत्यू हुई है। 

गोंदिया में 5 नए कोरोना संक्रमित मरीज, 54  स्वस्थ
गोंदिया जिले में नए कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार कम होता जा रहा है।  १२ जून को 5 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जबकि 54 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं। शनिवार को कोरोना संक्रमण के चलते किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जिले में अब तक  41 हजार 25 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिनमें से 40 हजार 118 मरीजों ने कोरोना पर मात दे दी है।  

यवतमाल में 1 की मौत, 14 पाजिटिव, 87 ठीक हुए
यवतमाल जिले में शनिवार को 1 मरीज की मौत हो गई। जिसमें सरकारी अस्पताल का 1 मरीज शामिल हैै। साथ ही आज जिले में  14 पाजिटिव मरीज मिले हैं  87 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में  1390 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से 14  पाजिटिव  आए हैं । फिलहाल 506एक्टिव केस है। 

Created On :   12 Jun 2021 1:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story