Coronavirus in MP: राज्यपाल रहे लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले चौथे भाजपा नेता भी कोरोना सं​क्रमित

Coronavirus in MP: The fourth BJP leader to attend the funeral of Lalji Tandon, the Governor, also ranked Corona
Coronavirus in MP: राज्यपाल रहे लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले चौथे भाजपा नेता भी कोरोना सं​क्रमित
Coronavirus in MP: राज्यपाल रहे लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले चौथे भाजपा नेता भी कोरोना सं​क्रमित

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगतार बढ़ रही है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोनो पॉजिटिव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शर्मा के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की दो कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन अब तीसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में लखनऊ जाने वाले सभी नेता और मंत्री संक्रमित हो गए हैं। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इन तीनों का इलाज कोविड सेंटर चिरायु अस्पताल में चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जुलाई में लगातार प्रदेश भाजपा दफ्तर से वर्चुअल रैलियां करते रहे हैं। साथ ही सीएम शिवराज के साथ लखनऊ से जाने से पहले ग्वालियर और इंदौर के दौरे पर भी गए थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर शर्मा के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा है, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो के सांसद वीडी शर्मा के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर उन्हें जल्द ही पूर्ण स्वस्थ करें, मेरी यही प्रार्थना है।

मध्य प्रदेश के चौथे मंत्री हुए पॉजिटिव
शिवराज सरकार में राज्‍य मंत्री रामखेलावन पटेल कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वे सतना अमरपाटन से विधायक हैं और फिलहाल वे भोपाल में नवीन पारिवारिक परिसर स्थित एमएलए रेस्ट हाउस में रहते हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, वहीं उनके परिवार और स्टाफ के भी सैंपल लिए गए हैं। एमएलए रेस्‍ट हाउस से भी 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मप्र में कोरोना के 917 नए मामले, फिर 14 मौतें
मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या के मामले में बीते 24 घंटों में 917 मरीज सामने आए हैं, वहीं 14 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, राज्य में मरीजों की संख्या 30 हजार को पार कर गया है। कुल मरीजों की संख्या 30134 हो गई है। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा 199 नए मरीज भोपाल में मिले हैं। मरीजों की कुल संख्या 5872 हो गई है। इसके अलावा इंदौर में नए 74 मरीज मिले और यहां कुल संख्या 7132 हो गई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में बीते 24 घंटों में 14 मरीजों की मौत होने से कोरोना से मौतों का आंकड़ा 844 पर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 308 मौतें इंदौर में हुई हैं। भोपाल में अब तक 164 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा अब तक 20934 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 8356 है।

Created On :   29 July 2020 8:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story