Coronavirus In MP: राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 6 हजार के करीब, ग्रीन जोन में खुल सकेंगे हेयर कटिंग सैलून, पार्लर    

Coronavirus news Live update in Madhyapradesh
Coronavirus In MP: राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 6 हजार के करीब, ग्रीन जोन में खुल सकेंगे हेयर कटिंग सैलून, पार्लर    
Coronavirus In MP: राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 6 हजार के करीब, ग्रीन जोन में खुल सकेंगे हेयर कटिंग सैलून, पार्लर    

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अन्य व्यापारिक गतिविधियों के साथ हेयर कटिंग सैलून और पार्लर को भी बंद कर दिया गया था। अब स्थितियां सुधर रही हैं और राज्य सरकार ने ग्रीन जोन वाले क्षेत्रों में सशर्त इन प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दे दी है। वहीं मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बीते 24 घंटों में 248 की वृद्धि हुई है और कुल मरीजों की संख्या छह हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं मौतों का आंकड़ा 270 हो गया है।

राज्य के गृह विभाग द्वारा गुरुवार को हेयर कटिंग सैलून और पार्लर संचालित करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल (एसओपी) जारी कर दिया गया है। अभी सैलून और पार्लर मात्र ग्रीन जोन में ही खोले जाएंगे। संचालक अपने हेयर कटिंग सैलून और पार्लर को सावधानियों को ध्यान में रखते हुए चालू कर सकेंगे।

हेयर कटिंग सैलून और पार्लर के लिए SOP

  1. गृह विभाग के प्रमुख सचिव एसएन मिश्रा ने बताया कि सैलून एवं पार्लर में बुखार, जुकाम, खांसी एवं गले में खरास वाले व्यक्तियों का प्रवेश निषेध होगा।
  2. प्रवेश द्वार पर हैंड सेनेटाइजर की उपलब्धता एवं उसका उपयोग करना अनिवार्य होगा। 
  3. सभी केश शिल्पियों एवं स्टाफ के लिए फेस मास्क, हेड कवर एवं एप्रान का उपयोग हर समय जरूरी होगा। 
  4. प्रत्येक ग्राहक के लिए अलग से डिस्पोजेबल तौलिया और पेपर उपयोग में लाना होगा।
  5. हेयर कटिंग सैलून एवं पार्लर में उपयोग किए जाने वाले सभी औजारों एवं उपकरणों को एक बार उपयोग करने के बाद सेनेटाइज करना आवश्यक होगा। 
  6. प्रत्येक हेयर कट के उपरांत स्टाफ को अपने हाथों को सेनेटाइज करना होगा। 
  7. कॉमन एरिया, फर्श, लिट, लाउंज, सीढ़ियों एवं हैंडरेल्स को डिसइनफेक्ट किया जाना अनिवार्य होगा।

प्रदेश के ये शहर रेड जोन में 
बता दें कि कि राज्य में इंदौर व उज्जैन के संपूर्ण जिले रेड जोन में हैं। इन दोनों जिलों में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों तक संक्रमण है। इसके अलावा भोपाल, बुरहानपुर, जबलपुर, खंडवा व देवास के नगर पालिक निगम क्षेत्र, मंदसौर, धार, कुक्षी व नीमच के नगर पालिका क्षेत्र रेड जोन की श्रेणी में हैं। बाकी सभी जिले ग्रीन जोन की श्रेणी में हैं।

मप्र के रेड जोन के दफ्तरों में अफसरों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रहेगी
वहीं राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते राज्य के क्षेत्रों को सिर्फ दो जोन रेड और ग्रीन में बांटा गया है। रेड जोन के दफ्तरों में सभी अफसरों को आना होगा और कर्मचारियों की उपस्थिति की सीमा 50 फीसदी रखी गई है। वहीं ग्रीन जोन में सारे कामकाज सामान्य तरीके से चलेंगे। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग ने गृह विभाग के निर्देशों को ध्यान में रखकर रेड जोन में स्थित निजी तथा शासकीय कार्यालयों में अब 50 प्रतिशत की सीमा तक कर्मचारियों और अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के सुनिश्चित की है।

 

देश में आज 248 नए मरीज मिले, 5981 पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या
राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में 248 की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही मरीजों की संख्या बढ़कर 5981 हो गई है। इंदौर में कुल मरीजों की संख्या 2774 है। भोपाल में 27 नए मरीज सामने आए और मरीजों की कुल संख्या 1115 हो गई है। इसी तरह उज्जैन में 61 नए मरीज मिले हैं और संख्या बढ़कर 481 हो गई है।

इंदौर में सबसे ज्यादा 105 लोगों की मौत
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, मौतों की संख्या 267 से बढ़कर 270 हो गई है। अब तक इंदौर में 105, भोपाल में 40, उज्जैन में 50 मरीजों की मौतें हुई हैं। वहीं अब तक 2843 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर से 24 घंटों में 39 मरीज ठीक हुए और कुल मिलाकर 1213 मरीज स्वस्थ होकर घरों को गए हैं। वही भोपाल में 690 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Created On :   21 May 2020 6:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story