खांसी आने पर कोरोना मरीज समझ युवक की ले ली जान

Coronna patient understood to have died after coughing
खांसी आने पर कोरोना मरीज समझ युवक की ले ली जान
खांसी आने पर कोरोना मरीज समझ युवक की ले ली जान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। घर के लिए जरूरी सामान लेने निकले एक  शख्स के लिए अचानक आई खांसी जानलेवा साबित हुई। लोगों ने कोरोना का मरीज समझकर उस व्यक्ति पर हमला कर दिया और भागने की कोशिश में गटर में गिरने से लगी चोट के चलते उसकी मौत हो गई। मामला ठाणे जिले में स्थित कल्याण इलाके का है। पुलिस ने एडीआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसका नाम गणेश गुप्ता है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गणेश बुधवार को लॉक डाउन के बीच घर के लिए जरूरी सामान लेने निकला था। इस दौरान गस्त लगा रही पुलिस से बचने के लिए उसने मुख्य सड़क के बजाय गली से जाने का फैसला किया। लेकिन गली से गुजरते समय उसे खांसी आ गई। आसपास के लोगों को लगा कि वह कोरोना का मरीज है और उन्हें भी संक्रमित कर सकता है। जिसके चलते कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। बचने की कोशिश में गुप्ता कंक्रीट के नाले पर गिर गया जिससे उसके सिर में बेहद गंभीर चोट आई। गुप्ता को अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर चोट के चलते उसकी जान चली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद खडकपाड़ा पुलिस ने एडीआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।  
 

Created On :   24 April 2020 6:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story