महाराष्ट्र में 20 अप्रैल से शुरु होगी कपास खरीदी

Cotton purchase to begin in Maharashtra from April 20
महाराष्ट्र में 20 अप्रैल से शुरु होगी कपास खरीदी
महाराष्ट्र में 20 अप्रैल से शुरु होगी कपास खरीदी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लॉकडाउन के दौरान किसानों की उपज को कोई नुकसान न हो इसके लिए राज्य सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरकार ने विदर्भ, मराठवाड़ा व खानदेश सहित राज्य के सभी किसानों से कपास खरीदने का निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से कपास खरीदी केंद्रों पर कपास की खरीदारीशुरु होगी।

सहकार व विपणन मंत्री बालासाहब पाटील ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बहुत से किसानों की स्थिति पूरी तरह से कपास उद्योग पर आधारित है। इस बार अच्छी गुणवत्ता वाली कपास की पैदावार हुई है। किसान अपनी उपज कपास खरीद केंद्र तक लाए। कृषि उत्पन्न बाजार समिति व कापूस खरीद केंद्र संयुक्त रूप से इसके लिए काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि फोन व ऑनलाइन माध्यम से कपास लाने की बुकिंग करने वालों को भी दिन व समय की जानकारी दी जाएगी।

कपास की गुणवत्ता को देखने के बाद उसकी खरीदी की जाएगी। राज्य के जिलाधिकारियों को भी इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। इस दौरान लॉकडाउन से जुड़े सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा। मौजूदा समय में किसानों ने कपास को अपने घरों में सुरक्षित रखा है। किसानों को नुकसान से बचाने के लिए सरकार ने कपास खरीदने का निर्णय लिया है। 


 

Created On :   18 April 2020 5:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story