- Home
- /
- परिषद की बैठक अब 30 को होगी
परिषद की बैठक अब 30 को होगी

डिजिटल डेस्क, शहडोल। प्रदेश की राजधानी में आयोजित नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में शामिल होने के लिए नगर पालिका के जनप्रतिनिधि भोपाल गए तो सम्मेलन समाप्त होने के तीन दिन बाद भी नहीं लौटे।
इस बीच नगर पालिका में प्रस्तावित बैठक की तारीख में लगातार इजाफा होता रहा। पहले नगर परिषद की बैठक 22 दिसंबर को तय किया गया। बाद में बढ़ाकर 23 दिसंबर किया गया। अब नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने बताया कि नगर परिषद की बैठक 30 दिसंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
Created On :   22 Dec 2022 10:43 PM IST
Next Story












