पुलिस अधिकारी को डंडे से पीटने वाले दंपति गिरफ्तार

Couple arrested for beating police officers pole
पुलिस अधिकारी को डंडे से पीटने वाले दंपति गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी को डंडे से पीटने वाले दंपति गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बस्ती की महिला से छेड़खानी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिस दल के एक पुलिस अधिकारी से एक आरोपी और उसकी पत्नी ने विवाद किया। आरोपी दंपति ने पुलिस अधिकारी को डंडे से मारा। दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अजित कुमार जैन और उनकी पत्नी रोशनी जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना दिवाली के दिन हुई।

यह है पूरा मामला 
आरोपी अजित कुमार जैन तुलसीनगर निवासी की लकड़गंज थाने के पास कपड़े की दुकान है। उनके घर के पास एक धार्मिक स्थल है। वहां एक महिला रंगरोगन कर रही थी। आरोप है कि अजित कुमार ने महिला की मोबाइल पर वीडियो शूटिंग की। तस्वीरें भी निकाली। महिला ने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपी ने असभ्य व्यवहार किया। पीड़िता ने लकड़गंज थाने के ड्यूटी अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक शिवचरण डोंगरे के पास इसकी लिखित शिकायत की।

आरोपी को थाने बुलाओ
पीड़िता ने थाने के पुलिस निरीक्षक पराग पोटे से भी दु:खड़ा रोया। पोटे ने उपनिरीक्षक डोंगरे से आरोपी को थाने में बुलाने के लिए कहा। डोंगरे ने अजित कुमार को फोन कर थाने में आने के लिए कहा, तो उसने इनकार कर दिया। डोंगरे की मानें तो अजित कुमार ने उनसे गालीगलौज भी की। इसके बाद डोंगरे उसे लाने के लिए उसके घर पर गए। आरोप है कि अजित कुमार जैन और उसकी पत्नी रोशनी जैन ने उन्हें डंडे से मारा। तब उन्होंने अतिरिक्त कर्मचारी बुलाया और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। लकड़गंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Created On :   16 Nov 2020 11:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story