- Home
- /
- पोर्न दिखाकर दस साल तक सेक्सुअल...
पोर्न दिखाकर दस साल तक सेक्सुअल हर्रासमेंट करने वाले दंपति गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अश्लील फिल्म दिखाकर यौन शोषण करने और वीडियो क्लिप बनाकर दस साल महिला को ब्लैकमेल करने का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में प्रताप नगर थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पीड़ित 40 वर्षीय महिला है। आरोपी रामकिशन जांगीड़ और उसकी पत्नी सरोज जांगीड़, दाते ले-आउट निवासी है।
वर्ष 2011 से 30 जून 2020 तक आरोपी दंपति ने पीड़िता के साथ प्राकृतिक व अप्राकृतिक कृत्य किया। सरोज समलैंगिक है। उसने पति रामकिशन के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से पीड़ित महिला को फांस लिया था। दोनों महिला का यौन शोषण करते रहे। पीड़िता की अश्लील फोटो निकाल कर उसे बदनाम करने तथा जान से मारने की धमकी देते रहे। जब कभी पीड़िता ने दंपति के खिलाफ मुंह खोलने की कोशिश की, तो उसे कमरे में बंद कर रखा जाता था। पीड़िता को शादी का झांसा देकर राजस्थान और जगन्नाथपुरी भी ले जाया गया था।
समलैंगिक शादी के दस्तावेज बनाए
इस दौरान पीड़िता के समलैंगिक शादी के जबरन दस्तावेज बनाए गए। गौरतलब है कि, किसी तरह पीड़िता ने थाने में तीन बार शिकायत की, लेकिन प्रकरण गंभीर होने के बाद भी तत्कालीन पुलिस अधिकारियों ने मामले में कोई सुध नहीं ली। जांच-पड़ताल की आड़ में मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब आला पुलिस अधिकारियों ने मामले में हस्तक्षेप कर प्रकरण दर्ज किया और आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Created On :   22 July 2020 1:30 PM IST