- Home
- /
- पारिवारिक न्यायालय के सामने ही आपस...
पारिवारिक न्यायालय के सामने ही आपस में उलझे दम्पति

डिजिटल डेस्क, अमरावती। स्थानीय गाडगेनगर थाना क्षेत्र के तहत कैम्प परिसर स्थित परिवार न्यायालय के बाहर न्यायालय के आदेश पर अपने बेटे से मिलने पहुंचे युवक का उसके पत्नी के साथ विवाद हो गया।
युवक ने पत्नी को अश्लील गाली-गलौज कर बेटे का जबरन कब्जा लेने का प्रयास किया। इस मामले में गाडगेनगर पुलिस ने धारा 294, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार कोल्हटकर कालोनी निवासी वैभव मारोतराव मुंदरे (36) का पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद शुरू है। यह विवद परिवार न्यायालय तक पहुंचा। न्यायालय के आदेश पर वैभव की पत्नी अपने विहान नामक बेटे को लेकर उसे पति से भेंट करवाने गई। बेटे से बात करते समय वैभव ने पत्नी से कहा कि बेटा आज से उसके पास रहेगा। जिस पर महिला ने कहा कि न्यायालय जो आदेश देगा उसके बाद तय होगा। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ और वैभव ने पत्नी से गाली-गलौज कर बच्चे के साथ खींचतानी की। मामले की जांच गाडगेनगर पुलिस कर रही है।
Created On :   20 Sept 2022 2:49 PM IST












