‘लर्न फार्म होम’ के लिए वेबसाइट पर कोर्स कांटेक्ट

Course contact on the website for Learn Farm Home
‘लर्न फार्म होम’ के लिए वेबसाइट पर कोर्स कांटेक्ट
‘लर्न फार्म होम’ के लिए वेबसाइट पर कोर्स कांटेक्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र बोर्ड के कक्षा 12 वीं के विद्यार्थी अब ‘लर्न फार्म होम’ यानि घर बैठे ही अपनी पढ़ाई पूरा कर सकेंगे। राज्य सरकार की ओर से कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम की सामग्री पीडीएफ रूप में वेबसाइट http://www.ebalbharati.in/पर ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। राज्य की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने सभी अधिकारियों को जूम एप के माध्यम से ऑनलाइन बैठक लेकर निर्देश दिया था।  बुधवार को स्कूली शिक्षा विभाग ने कहा कि नया शैक्षणिक वर्ष शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को दुकानों में पाठ्यक्रम की किताबें उपलब्ध होती है। लेकिन कोरोना वायरस के चलते लागू तालाबंदी में विद्यार्थियों और अभिभावकों का घर से बाहर निकलना संभव नहीं है। इस लिए बालभारती की वेबसाइट पर विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की ई सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इससे विद्यार्थी घर पर रह कर पढ़ाई कर सकेंगे। इसके अलावा रेडियो और टीवी के माध्यम से पाठ्यक्रम सामग्री उपलब्ध कराने की संभावना तलाशी जा रही है।

ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई किताबों में मराठी, हिंदी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, तर्कशास्त्र, सूचना और प्रौद्योगिकीविषय का समावेश है। इन सभी किताबों की सूची निम्न लिखित है। इसमें युवकभारती मराठी (मराठी),संस्कृत-अल्हाद (संस्कृत),पाली-पकासो (मराठी), अर्धमागधी- प्राकृत (मराठी), महाराष्ट्री प्राकृत (मराठी), युवकभारती- (हिंदी), युवकभारती- बंगाली (बंगाली), युवकभारती - अंग्रेजी (अंग्रेजी) युवकभारती- गुजराती (गुजराती), युवकभारती उर्दू (उर्दू),युवकभारती सिंधी (अरेबिक),युवकभारती सिंधी (देवनागरी),युवकभारती- कन्नड (कन्नड) युवकभारती- तेलुगु (तेलुगु) शिक्षणशास्र(मराठी, अंग्रेजी),पर्शियन-गुल्हा ए फारशी (उर्दू),अरेबिक- हिदायतुल अरेबिया (उर्दू), तर्कशास्र (अंग्रेजी) बालविकास(अंग्रेजी), भौतिकशास्र(अंग्रेजी), रसायनशास्र (अंग्रेजी), जीवशास्र (अंग्रेजी), गणित व संख्याशास्र (कला व विज्ञान भाग 1) (अंग्रेजी), गणित व संख्याशास्र (कला व विज्ञान भाग 2) (अंग्रेजी),गणित व संख्याशास्र (वाणिज्य भाग 1)(अंग्रेजी),गणित व संख्याशास्र (वाणिज्य भाग 2 ) (अंग्रेजी),पुस्तपालन व लेखाकर्म (मराठी, अंग्रेजी), सहकार (मराठी, अंग्रेजी), वाणिज्य संगठन व प्रबंधन (मराठी, अंग्रेजी), सचिवीय अभ्यास (मराठी, अंग्रेजी),अर्थशास्र (मराठी, अंग्रेजी),जलसुरक्षा व पर्यावरण शिक्षा (मराठी , अंग्रेजी),इतिहास (मराठी), राज्यशास्र (मराठी, अंग्रेजी), सूचना और प्रौद्योगिकी- विज्ञान (अंग्रेजी) की किताबें शामिल हैं। 


  

Created On :   8 April 2020 3:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story