- Home
- /
- अमरावती के परतवाड़ा में शोभायात्रा...
अमरावती के परतवाड़ा में शोभायात्रा निकालने मिली कोर्ट की परमिशन

डिजिटल डेस्क, अमरावती। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने अमरावती जिले के परतवाड़ा में 10 अप्रैल को राम नवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकालने को अनुमति दी है। शक्ति फाउंडेशन की याचिका पर हाईकोर्ट ने यह फैसला दिया है। दरअसल याचिकाकर्ता ने पहले शोभायात्रा निकालने के लिए परतवाड़ा पुलिस से अनुमति मांगी थी। पुलिस के अनुसार यह शोभायात्रा दूसरे मार्ग से जा रही है, इसलिए उन्होंने अनुमति देने से इनकार कर दिया था। पुलिस के अनुसार इससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग हो सकती थी। शोभायात्रा का मार्ग तय करने के अधिकार सिर्फ राज्य सरकार को है। ऐसे में संगठन ने हाईकोर्ट में इस फैसले काे चुनौती दी थी। शक्ति फाउंडेशन के अनुसार क्षेत्र में अन्य दो संस्थाओं अनुमति दी है। केवल उन्हें अनुमति नहीं दी गई। हाईकोर्ट में संस्था ने स्वीकार किया कि जिस मार्ग से अन्य दो संस्थाओं की शोभायात्रा निकल रही है, याचिकाकर्ता भी उसी मार्ग से शोभायात्रा निकालेंगे। जिसके बाद हाईकोर्ट ने उन्हें अनुमति दी है। याचिकाकर्ता की ओर से एड. विष्णु गवली ने पक्ष रखा।
Created On :   9 April 2022 3:49 PM IST