कोविड -19 : नागपुर के 44 क्षेत्र कोरोना संक्रमण की चपेट में

covid-19: 44 areas of Nagpur vulnerable to corona infection
कोविड -19 : नागपुर के 44 क्षेत्र कोरोना संक्रमण की चपेट में
कोविड -19 : नागपुर के 44 क्षेत्र कोरोना संक्रमण की चपेट में

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कोरोना संक्रमण ने धीरे-धीरे शहर के 44 क्षेत्रों को अपनी जद में कर लिया। सर्वप्रथम लक्ष्मी नगर में पहला कोरोना पॉजिटिव मिला था। संक्रमित व्यक्ति अमेरिका की यात्रा से लौटा था। उसके संपर्क में आए पांच लोग संक्रमित हुए, जो उपचार के बाद स्वस्थ हैं। इसके बाद देश-विदेश से लौटे संक्रमितों के संपर्क में अन्य लोगों के आने पर संक्रमण बढ़ता चला गया, जिससे प्रतिबंधित क्षेत्रों की संख्या भी बढ़ती गई। 

9 हजार लोग क्वारेंटाइन  
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए लोगों को क्वारेंटाइन करने के लिए 11 क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए। अब तक लगभग 9 हजार लोगों को क्वारेंटाइन किया गया।

बढ़ रहा संक्रमण
सतरंजीपुरा में संक्रमितों का सिलसिला थम गया। अब नाईक तालाब परिसर में संक्रमण बढ़ रहा है। यह नया हॉट स्पॉट बनने की कगार पर है। शहर के अन्य इलाकों में भी संक्रमण फैल रहा है। धीरे-धीरे शहर के सभी जोन में पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिस एरिया में पॉजिटिव मरीज मिले हैं, उस एरिया को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर सील किया जा रहा है।

वर्तमान में प्रतिबंधित क्षेत्र
लक्ष्मी नगर जोन : बजाज नगर।
धरमपेठ जोन : काटोल रोड सदर।
धंतोली जोन : एस.के. बैनर्जी मार्ग, वेणुवन हाउसिंग सोसाइटी, हावरापेठ, वसंत नगर रामेश्वरी रोड, अरविंद सोसाइटी नरेंद्र नगर, चंद्रमणि नगर।
हनुमान नगर  जोन : जवाहर नगर, ताज नगर।
नेहरू नगर जोन : न्यू नंदनवन, गोपालकृष्ण नगर।
गांधीबाग महल जोन : मोमिनपुरा, बैरागीपुरा, बजेरिया, नागेश्वर मंदिर, सिरसपेठ, इतवारी, टांगा स्टैंड, भुजाड़े मोहल्ला, हत्तीनाला, गांधीबाग कपड़ा मार्केट।
सतरंजीपुरा जोन : बड़ी मस्जिद सतरंजीपुरा, तुलसी नगर, नाईक तालाब, बैरागीपुरा, तांडापेठ, स्वीपर मोहल्ला, बिनाकी सोनार टोली।
लकड़गंज जोन : शिवाजी को-ऑप. हाउसिंग सोसाइटी, हिवरी नगर।
आशीनगर जोन : हबीब नगर, मेहबूबपुरा, संघर्ष नगर, न्यू इंदोरा।
मंगलवारी जोन : गड्‌डी गोदाम, शबरी माता नगर गोरेवाड़ा।

प्रतिबंध मुक्त क्षेत्र
धरमपेठ जोन : ट्रस्ट ले-आउट सुदाम नगरी पांढराबोड़ी।
हनुमान नगर जोन : काशी नगर टेकाड़े हाईस्कूल परिसर।
धंतोली जोन : पार्वती नगर, जयभीम नगर, हुडको एसटी क्वार्टर गणेशपेठ।
नेहरू नगर जोन :  निराला सोसाइटी उमरेड रोड, सिंधीबन, ओलिया नगर, आजाद कॉलोनी ताजबाग।
गांधीबाग जोन : भालदारपुरा।
सतरंजीपुरा : लालगंज दलालपुरा, शांति नगर।
आशीनगर जोन : संगम नगर।
मंगलवारी जोन : राजीव गांधी नगर, गौतम नगर, कुशी नगर।

Created On :   8 Jun 2020 9:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story