- Home
- /
- नागपुर मनपा केंद्रों पर आज फिर नहीं...
नागपुर मनपा केंद्रों पर आज फिर नहीं मिलेगी कोविशील्ड

By - Bhaskar Hindi |15 July 2021 4:16 AM IST
नागपुर मनपा केंद्रों पर आज फिर नहीं मिलेगी कोविशील्ड
डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में महानगरपालिका को कोविशील्ड वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके कारण टीकाकरण अभियान भी धीमा हो गया है। कई बार टीकाकरण बंद किया गया। एक बार फिर गुरुवार को कोविशील्ड वैक्सीन नहीं होने के कारण मनपा के केंद्रों पर टीकाकरण नहीं होने की जानकारी अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी ने दी है। 18 की उम्र से अधिक और 45 की उम्र से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए कोवैक्सीन का पहला और दूसरा डोज शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल और स्व. प्रभाकर दटके मनपा महल रोग निदान केंद्र पर उपलब्ध रहेगा।
Created On :   15 July 2021 9:46 AM IST
Next Story