बाघ के हमले में गाय की मृत्यु, दहशत में ग्रामीण 

Cow dies in tiger attack, villagers in panic
बाघ के हमले में गाय की मृत्यु, दहशत में ग्रामीण 
नागपुर बाघ के हमले में गाय की मृत्यु, दहशत में ग्रामीण 

डिजिटल डेस्क,  अहेरी (गड़चिरोली)। तहसील के इंदाराम ग्राम पंचायत के तहत आने वाले गेर्रा परिसर में बाघ ने एक गाय पर हमला बोल दिया, जिसमें गाय की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी । घटना उजागर होते ही गेर्रा समेत अन्य गांवों के नागरिकों में दहशतपूर्ण माहौल निर्माण हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गेर्रा गांव निवासी किसान मल्ला देबडू की गाय रविवार की रात अपने घर नहीं पहुंची। मल्ला और गांव के कुछ लोगों ने रविवार की रात 10 बजे तक गाय को तलाशा। लेकिन गाय का पता नहीं चल पाया। सोमवार की सुबह गेर्रा गांव से सटे खेत परिसर में गाय मृत अवस्था में  पायी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही वन कर्मचारियों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया।  घटनास्थल पर बाघ के पंजों के निशान पाए गए। जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष अजय कंकडालवार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बाघ का तत्काल बंदोबस्त करने की मांग की। इस समय वनपाल सहारे, वनरक्षक कुमरे, तेजू दुर्गे, प्रकाश पेंदाम, चिन्नु अर्का, जलपत अर्का, पांडू अर्का, गंगाराम तोर्रेम, अजय अर्का, साईनाथ अर्का, लक्ष्मण आत्राम समेत नुकसानग्रस्त  किसान मल्ला देबडू उपस्थित थे। 

 
 

Created On :   29 Nov 2022 8:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story