भारतीय गेंदबाज उमेश यादव के घर चोरी, मामला दर्ज

Cricketer steal Umesh Yadavs house, file case
भारतीय गेंदबाज उमेश यादव के घर चोरी, मामला दर्ज
भारतीय गेंदबाज उमेश यादव के घर चोरी, मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क,नागपुर। शहर में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि आम जनता के बाद अब नामचीन लोगों के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। इस बार चोरों ने भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य उमेश यादव के घर को निशाना बनाया।

गौरतलब है कि क्रिकेटर उमेश यादव गांधी नगर अंबाझरी रोड स्थित दास ज्वेलर्स के पास एम्प्रेसा अपार्टमेंट की 9 वीं मंजिल पर रहते है। उनके फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोर दो मोबाइल सहित 50 हजार रुपए का माल उड़ा ले गए। उमेश यादव श्रीलंका दौरे पर जाने वाले है। सोमवार रात वो अपनी फैमिली के साथ बाहर गए हुए थे। घर लौटने के बाद उन्हें चोरी का पता लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी लगते ही अंबाझरी थाना पुलिस के साथ पुलिस उपायुक्त राकेश ओला भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अपार्टमेंट के साथ ही आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एम्प्रेसा अपार्टमेंट के सुपरवाइजर अक्षय ने बताया कि उमेश यादव 9वीं मंजिल पर रहते है। चोर आठवीं मंजिल से सीढ़ियों के जरिए फ्लैट में घुसा होगा। घटना से एक बात तो साफ हो गई है कि जब नामचीन लोगों के घर ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की तो बात ही क्या।

Created On :   18 July 2017 12:55 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story