लॉटरी सेंटर पर छापा, 20 सटोरिए गिरफ्तार

Crime branch police raided lottery center arrested 20 bookies
लॉटरी सेंटर पर छापा, 20 सटोरिए गिरफ्तार
लॉटरी सेंटर पर छापा, 20 सटोरिए गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अपराध शाखा पुलिस विभाग की यूनिट-3 ने कमाल चौक शनिचरा बाजार में मुले लॉटरी सेंटर में चल रहे सट्टा अड्डे पर छापा मारा। पुलिस ने अड्डे से लॉटरी दुकान के संचालक विजय मुले दीक्षित नगर निवासी सहित 20 सटोरियों को गिरफ्तार किया।  

पांचपावली पुलिस को नहीं लगी भनक
पुलिस के अनुसार अपराध शाखा पुलिस उपायुक्त नीलेश भरणे को गुप्त सूचना मिली कि दीक्षित नगर निवासी विजय मुले की कमाल चौक शनिचरा बाजार में  मुले  लाॅटरी सेंटर दुकान है। इस दुकान में लॉटरी की आड़ में वह सट्टा अड्डा चला रहा है। उपायुक्त के आदेश पर यूनिट-3 के दस्ते ने  छापा मारा। इस अड्डे से उक्त 20 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी विजय मुले नागरिकों से सट्टापट्टी के आंकड़े लिखकर खायवाड़ी कर रहा था।  अड्‌डे से दिलीप प्रह्लाद घुटके  बेझनबाग, कमलेश चरणदास बागडे लष्करीबाग, सुरेश नत्थूजी भारती  लालगंज,  अतुल अशोक चवरे कपिल नगर,  गणेश गिरधर समर्थ वीएच.बी. क्वाॅर्टर नं. 3/17,  रामेश्वर मणिराम मडावी  मानकापुर, ताज नगर, गजानन महादेव शेंडे संजय गांधी नगर, बिनाकी, दशरथ गोपीचंद मोरघडे लष्करीबाग, यशवंत विठोबाजी द दंडारे टिमकी, कमलेश प्रभाकर धर्मे बिनाकी ले-आउट, प्रभाकर निरगुजी धांडे पुनापुर वस्ती, विवेक विट्ठल चहांदे कमाल चौक, अमित सतीश मुले, बैंक काॅलोनी, राजेंद्र बिसन बोडे,  पुनापुर, जूनी पारडी, अशोक हरिचंद्र भलावी कांजी हाउस चौक,  गोवनदीप डेलन प्रसाद विश्वकर्मा नारा रोड,  राजेश दौलत सोरते बालाभाऊ पेठ, अमोल भीमराव डोंगरे इंदोरा, मठ मोहल्ला और  सदानंद पंढरी पाटील लष्करीबाग निवासी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दस्ते ने उसकी दुकान पर सट्टा लगाने वाले सभी आरोपियों को धर-दबोचा। कार्रवाई की भनक पांचपावली पुलिस को लगने नहीं दी गई, जिससे पुलिस की छापामार कार्रवाई सफल हो गई। घटनास्थल से पुलिस दस्ते ने नकदी 69,280 रुपए , 19 सट्टा पट्टी, 11 मोबाइल, 5 दोपहिया वाहन व अन्य सामग्री सहित करीब 3 लाख 6 हजार 830 रुपए का माल जब्त किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ पांचपावली थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

इन्होंने की कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक नरेंद्र  हिवरे, यूनिट 3 के सहायक पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर भेदोड़कर, योगेश चौधरी, उपनिरीक्षक  नितेश  डोर्लीकर, हेमंत थोरात, एएसआई राजेंद्र बघेल, हवलदार  रफीक खान,  शत्रुघ्न कडू, शैलेश ठवरे, सुरेश हिंगणेकर, विट्ठल नासरे, शैलेष पाटील, रामचंद्र कारेमोरे, अनिल दुबे, अरुण धर्मे, नायब पुलिस सिपाही  श्याम कडू, अतुल दवंडे, राकेश यादव, हरीश बावणे, सिपाही विकास पाठक, संदीप मावलकर, सतंेद्र यादव व फिरोज शेख ने कार्रवाई की। 
 

Created On :   13 March 2019 8:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story