अंबाझरी में चल रहे थे हुक्का पार्लर, पुलिस ने छापा मारकर 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Crime Branch police raided two hookah parlors of Ambazari area
अंबाझरी में चल रहे थे हुक्का पार्लर, पुलिस ने छापा मारकर 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
अंबाझरी में चल रहे थे हुक्का पार्लर, पुलिस ने छापा मारकर 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अपराध शाखा पुलिस ने अंबाझरी क्षेत्र के दो हुक्का पार्लराें पर छापा मारा। दोनों पार्लर के 8 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि हुक्का पार्लर में ग्राहकों को गुप्त तरीके से हुक्का पॉट और सामग्री उपलब्ध कराई जाती थी। कार्रवाई अंबाझरी थानांतर्गत अपराध शाखा यूनिट क्रमांक 2 के दस्ते ने  की। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं  3 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अंबाझरी क्षेत्र में अपराध  शाखा पुलिस की यूनिट 2 के दस्ते के अधिकारी- कर्मचारियों को  गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो स्थानों पर हुक्का पार्लर चल रहा है। जहां गुप्त रूप से हुक्का व सामग्री उपलब्ध  कराई जाती है। सूचना के आधार पर पुलिस दस्ते ने गोकुलपेठ क्षेत्र में  9 लॉन्च रेस्ट्रो आैर स्पेड्स रेस्ट्रो एंड लॉन्च में छापा मारा।  यहां पर ग्राहकों को हुक्का व अन्य सामग्री दी जा रही थी। दस्ते ने  गोकुलपेठ में लक्ष्मी कृपा अपार्टमेंट में पहली और दूसरी मंजिल पर दो  हुक्का पार्लर होने की बात पता चली। इन दोनों हुक्का पार्लर के मालिकों और कर्मचारियों सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।  

गिरफ्तार आरोपियों में रूपेश कृष्णराव वानखेडे (24) पांढराबोडी, अक्षय मुकुंदा माले (24) इतवारी, सौरभ उदयभान उईके (20) पांढराबोडी, पाशा रामदास उईके (26) पांढराबोडी, नंदू मंगरया इनवाती (18) पांढराबोडी, सनी उर्फ  अभिषेक जैन इतवारी निवासी शामिल है। आरोपी अभिनव अशोक सोनटक्के (35) एकता नगर, बोरगांव, विक्की और प्रतीक गजानन खड़से (21) चंद्रमणि नगर निवासी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों पर तंबाकू उत्पादन प्रतिबंध कानून कोटपा के अंतर्गत कार्रवाई की है। दोनों पार्लरों से हुक्का पॉट व अन्य सामग्री सहित करीब 78  हजार 350 रुपए का माल जब्त किया गया। पुलिस उपायुक्त (डिटेक्शन) के उपायुक्त संभाजी कदम, सहायक पुलिस आयुक्त संजीव कांबले के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अंचल मुदगल, सहायक पुलिस निरीक्षक जितेंद्र बोबडे, उपनिरीक्षक  दत्ता पेंडकर, राजकुमार त्रिपाठी, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक मोहन शाहू, हवलदार प्रशांत देशमुख, रवींद्र गावंडे, अरविंद झिलपे, नायब पुलिस सिपाही योगेश शेलोकर, संतोष निखार, सतीश पांडे, बलजित ठाकुर, सिपाही  योेगेश गुप्ता, शाम गोरले, आशीष पाटील आैर निनाजी तायडे ने कार्रवाई की। 

 

Created On :   11 Oct 2018 7:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story