मुंबई लोकल ट्रेनों में दो गुना हुआ अपराध, लूटपाट की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी

Crime increase in mumbai local train, looting incident rapidly increase
मुंबई लोकल ट्रेनों में दो गुना हुआ अपराध, लूटपाट की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी
मुंबई लोकल ट्रेनों में दो गुना हुआ अपराध, लूटपाट की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी की लाइफ लाईन कही जाने वाली उपनगरीय लोकल ट्रेनों में लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। साल 2013 के मुकाबले साल 2018 में करीब दो गुनी लूटपाट की घटनाएं हुईं हैं। हालांकि गनीमत ये है कि रेलवे पुलिस लूटपाट के ज्यादातर मामले सुलझाकर लूटी गई रकम और सामान बरामद करने में कामयाब रही है। सूचना का अधिकार कानून के तहत मिली जानकारी के मुताबिक पिछले छह सालों में उपनगरीय ट्रेनों में लूटपाट के कुल 3168 मामले दर्ज किए गए। इन वारदातों में रेल यात्रियों ने 6 करोड़ 96 लाख 47 हजार 767 रुपए कीमत का सामान गंवाया। इन मामलों की छानबीन करते हुए पुलिस ने 3 करोड़ 64 लाख 68 हजार 542 रुपए की संपत्ति बरामद की है। छह

सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो लूटपाट की सबसे कम 61 वारदातें साल 2016 में दर्ज की गईं जबकि सबसे ज्यादा 994 वारदातें साल 2018 में सामने आईं। हालांकि इन वारदातों में से 932 की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने लूटी गई 1 करोड़ 37 लाख 45 हजार 979 रुपए की संपत्ति में से 1 करोड़ 6 लाख 20 हजार 333 रुपए की संपत्ति बरामद कर ली।

आरटीआई के जरिए जानकारी हासिल करने वाले शकील अहमद शेख के मुताबिक अपराध होने के बाद उसे सुलझा लेना अच्छी बात है लेकिन रेलवे को कोशिश करनी चाहिए कि लगातार बढ़ रहीं लूटपाट की वारदात पर लगाम लगाने के लिए पुख्ता इंतजाम हों।

  • साल    वारदात     सुलझे मामले       लूटी गई संपत्ति    बरामद संपत्ति
  • 2013      513          338          14717904           6021418
  • 2014      573          344          16601474           6700810
  • 2015      531          329           14688251          6119685
  • 2016        61           50             1390149             771980
  • 2017      496          457            8504010           6234316
  • 2018      994          932            13745979          10620333

Created On :   12 April 2019 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story