नागपुर शहर में बढ़ा क्राइम : हमला, चोरी और हत्या का प्रयास

Crime increased in Nagpur city: assault, theft and attempted murder
नागपुर शहर में बढ़ा क्राइम : हमला, चोरी और हत्या का प्रयास
नागपुर शहर में बढ़ा क्राइम : हमला, चोरी और हत्या का प्रयास

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नागपुर शहर में क्राइम तेजी से बढ़ रहा है । चोरी, डकैती और हत्या का प्रयास आए दिन होने लगी है। ऐसी ही घटना में टेका नाका, फारूख नगर स्थित मैदान में तीन मित्रों पर चार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। तीनों मित्र घायल हो गए। आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। एक आरोपी फरार है। पांचपावली पुलिस मामले की जांच कर रही है।  महेंद्र नगर निवासी एहतेशाम कुरेशी (18), मुस्तफा कुरेशी और सरफान नामक युवक मित्र हैं। मुस्तफा का घटना के एक दिन पूर्व सोहेल अंसारी (19) नामक युवक से विवाद हुआ था। इस विवाद में समझौता करने के लिए शनिवार की रात को एहतेशाम को मुस्तफा ने फारूख नगर के मैदान पर बुलाया था। वहां सोहेल और उसके मित्र आदिल अंसारी (19), साहिल अंसारी (20) और हामीद अंसारी, सभी टेका नई बस्ती निवासी ने तीनों पर चाकू से हमला बोल दिया। उपनिरीक्षक गोडबोले ने प्रकरण दर्ज किया। 

परिवार की मौजूदगी में उड़ाया दो लाख का माल
नागपुर. पांचपावली रेलवे क्रासिंग के पास एक मकान में चोरी हो गई। किसी ने परिवार की मौजूदगी में 2 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। प्रकरण दर्ज किया गया है। अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है। पांचपावली रेलवे क्रासिंग के पास दिवटे भवन निवासी कुसुमबाई पांडुरंग दिवटे (73) के घर में  सुबह साढ़े पांच बजे किसी ने प्रवेश किया और अलमारी से 70 हजार रुपए नकद और  सोने के आभूषण सहित कुल 2 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया।

मामूली विवाद में हत्या का प्रयास
मामूली विवाद में दो युवकों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला उसकी हत्या करने का प्रयास किया। यशोधरा नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। जख्मी का नाम अतुल जांभुलकर (47), धम्मदीप नगर निवासी है। अतुल के घर में प्रशांत लक्ष्मण कोते (35) किराए से रहता है। शनिवार को रात 8.30 बजे प्रशांत बाइक से कहीं जा रहा था। इस दौरान प्रशांत के आगे चल रही बाइक पर सवार दो युवकों में से एक युवक का मोबाइल नीचे गिर गया और उस पर से प्रशांत की बाइक गुजर गई। इस बात को लेकर दोनों युवकों ने प्रशांत से विवाद किया और उससे मोबाइल दुरुस्ती के लिए पांच सौ रुपए ले लिए। जब विवाद चल रहा था, तभी वहां से गुजर रहे अतुल जांभुलकर ने रुक कर दोनों युवकों को फटकारा और आगे बढ़ गए, लेकिन जैसे ही अतुल आगे बढ़े, युवकों ने अतुल पर चाकू से हमला कर दिया। बस्ती के लोग जमा होते ही हमलावर युवक भाग खड़े हुए।

जहर गटकने से दो की मौत
हिंगना थानांतर्गत जहर गटकने से दो लोगों की मौत हो गई। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। आकस्मिक मृत्यु के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। हिंगना थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरागोंदी निवासी गजानन खंडाते (50) ने रविवार को सुबह आठ से दस बजे के बीच राजू पारधी नामक व्यक्ति के खेत में जाकर जहर का सेवन किया। जब बेटा खेत में भोजन लेकर पहुंचा, तब गजानन बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। निजी अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना सुबह पौने ग्यारह बजे खैरी खुर्द परिसर में हुई। शिवकुमार मंडल (26) ने भी किसी कारण के चलते जहरीली दवा का सेवन किया। उसकी भी मौत हो गई। शिवकुमार मूलत: बिहार का था।समृद्धि महामार्ग पर मजदूरी करता था। 


 

 

 

Created On :   27 July 2020 7:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story