जगह को लेकर हुए विवाद में दो गुटों पर अपराध दर्ज

Crime registered against two groups in dispute over place
जगह को लेकर हुए विवाद में दो गुटों पर अपराध दर्ज
विवाद जगह को लेकर हुए विवाद में दो गुटों पर अपराध दर्ज

डिजिटल डेस्क, खामगांव(बुलढाणा) | यहां के मोची गली परिसर में एक जगह को लेकर विवाद में मारपीट होने की घटना  घटी। मामले में दोनों गुटों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शमुन सैफुद्दीन राजा (56) निवासी वसंतवाडी ने शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, मोची गली में शिकायतकर्ता के चाची की जमीन है। उस जगह पर कुछ पक्का निर्माण कार्य न करें, इसके लिए कोर्ट में मामला चल रहा है।

इस बीच 18 अक्टूबर को शिकायतकर्ता राजा उस जगह का फोटो निकालने जाने पर रहेमान चप्पलवाला निवासी मोची गली ने विवाद कर मारपीट की। इस शिकायत पर रहेमान चप्पलवाला के खिलाफ धारा 323, 506 भादंवि के तहत अपराध दर्ज किया है। दूसरी ओर से एक 54 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि, उस जगह बोअर की मशीन शुरू करने जाने पर शमून राजा ने उनके मोबाइल में फोटो निकाला। इस पर डाटने पर उसने गालीगलौज कर गलत इरादे से हाथ पकड़कर छेड़खानी की। ऐसी शिकायत पर पुलिस ने शमून राजा के खिलाफ  अपराध दर्ज किया है।

Created On :   21 Oct 2021 10:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story