वसूली के लिए आपराधिक तत्वों ने मचाया उत्पात

Criminal elements created a ruckus for recovery
वसूली के लिए आपराधिक तत्वों ने मचाया उत्पात
मामला दर्ज वसूली के लिए आपराधिक तत्वों ने मचाया उत्पात

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वसूली के लिए दो स्थानों पर अापराधिक तत्वों ने उत्पात मचाया। यशोधरा नगर और गणेशपेठ थाने में आरोपियों के खिलाफ बुधवार को प्रकरण दर्ज िकया गया है। विनोबा भावे नगर निवासी सुनील रमेश डेकाटे (39) का पुत्र कलश मंगलवार की रात पौने दस बजे भोजन करने के बाद घर के पास ही टहल रहा था। इस दौरान वनदेवी नगर निवासी जुबेर कुरैशी (20) अपने दो साथियों के साथ दोपहिया वाहन (एमएच 31 सीजी 7043) पर सवार होकर आया और वाहन कलश पर चढ़ाया। इससे दोनों में विवाद हो गया। कलश की लात-घूसों से िपटाई की। जुबेर का कहना था कि उसके वाहन का नुकसान हुआ है। इस कारण वह उसे दो हजार रुपए दे। इसके लिए उसने कमर में छुपाया हुआ चाकू निकाला और कलश को धमकाया।  मॉडल िमल चाल निवासी सिद्धेश टावरे (22) को भी बुधवार को बस्ती के ही आशिष रघुवंशी यादव (30) ने 5 हजार रुपए के लिए धमकाया।

Created On :   6 Jan 2022 11:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story