परसा कोल ब्लॉक पर गहराया संकट, छत्तीसगढ़ शासन ने केंद सरकार को अनुमति निरस्त करने लिखी चिट्ठी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
भूपेश बघेल सरकार परसा कोल ब्लॉक पर गहराया संकट, छत्तीसगढ़ शासन ने केंद सरकार को अनुमति निरस्त करने लिखी चिट्ठी

डिजिटल डेस्क,रायपुर। प्रदेश के हसदेव अरण्य स्थित परसा कोल ब्लॉक पर संकट गहरा गया है। रा’य सरकार लंबे समय से चल रहे विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए खदान के लिए दी गई वन स्वीकृति को रद्द कराने की कोशिश में जुट गई है। वन विभाग ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर खदान के लिए दी गई वन भूमि के डायवर्शन की अनुमति को निरस्त करने का आग्रह किया है। वन विभाग के अवर सचिव केपी राजपूत ने केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में वन महानिरीक्षक को लिखे पत्र में कहा है ‘हसदेव अरण्य कोल फील्ड में व्यापक जनविरोध के कारण कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई है।

ऐसे में जनविरोध, कानून व्यवस्था और व्यापक लोकहित को ध्यान में रखते हुए 841 हेक्टेयर की परसा खुली खदान परियोजना के लिए जारी वन भूमि डायवर्शन स्वीकृति को निरस्त करने का कष्ट करें।’ इससे पहले सरकार ने विधानसभा में आये एक अशासकीय संकल्प का समर्थन किया था। इसमें केंद्र सरकार से हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोयला खदान परियोजनाओं का आवंटन निरस्त करने की मांग की गई थी।

Created On :   1 Nov 2022 2:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story