नल से आया मगरमच्छ जैसा दिखने वाला जीव

crocodile-like creature that came from the tap
नल से आया मगरमच्छ जैसा दिखने वाला जीव
जांच जारी नल से आया मगरमच्छ जैसा दिखने वाला जीव

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  पीने का पानी भरते हुए एक व्यक्ति के नल से मगरमच्छ जैसे दिखने वाले जीव का बच्चा आ गया जिससे वह डर गए। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। हालांकि वन विभाग ने फोटो व नल से जीव के आने के कारण उसे मगरमच्छ का बच्चा नहीं माना है। उसे देखने के बाद ही सही जानकारी देने की बात कही है। 

दाभा निवासी कुलदीप पाटील ने बताया कि वह रोजाना की तरह शुक्रवार की शाम को नल से पीने का पानी भर रहे थे। इस बीच गुंडी पर लगी जाली में एक विचित्र जीव नल से गिरा, जो मगरमच्छ के बच्चे की तरह दिख रहा था। उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। पानी गोरेवाड़ा से आता है। नल के पानी में आया जीव मगरमच्छ का बच्चा है या चिपकली है यह कहना मुश्किल है। वन विभाग जांच के लिए उसे संबंधित डॉक्टर को भेजेगा। भले ही नल से आने वाला जीव मगरमच्छ के बच्चे के बजाय किसी आैर जीव का हो, लेकिन इससे यह सवाल उठ रहा है कि दाभा क्षेत्र में नल से आने वाला पानी कितना सुरक्षित है।

डॉक्टर बताएगा कौनसा जीव है
नल से मगरमच्छ का बच्चा आना संभव नहीं है, लेकिन पारदर्शिता के लिए डॉक्टर को भेजा जाएगा। डॉक्टर ही इस जीव को देख स्पष्ट तौर पर बता पाएगा।  डॉ. भारतसिंह हाडा, उपवनसंरक्षक (प्रादेशिक) नागपुर वन विभा


 

Created On :   5 Feb 2022 6:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story