- Home
- /
- किसानों को शून्य ब्याज पर फसल कर्ज...
किसानों को शून्य ब्याज पर फसल कर्ज का ऑफर!

डिजिटल डेस्क,अमरावती। अमरावती जिला सहकारी बैंक की ओर से किसानों को नए फसल कर्ज के तहत शून्य ब्याज दर का लाभ उठाने की अपील की गई है। बैंक की ओर से कहा गया है कि, शाखा से यदि इस साल यानी 1 अप्रैल 2021 के बाद कर्ज लिया हो तो कर्ज की रकम 3 लाख तक होने पर शून्य प्रतिशत ब्याज का लाभ ले सकते हैं। इस पर ब्याज नहीं लगेगा, लेकिन इसके लिए 31 मार्च 2022 से पहले लिए गए कर्ज को भरना आवश्यक है। लिहाजा इस सुनहरे मौकs का लाभ किसानों से उठाने की अपील की है। किसानों के लिए 31 मार्च 2022 से पहले भरे गए कर्ज वालों को अप्रैल 2022 से नया फसल कर्ज दिए जाने की जानकारी दी गई है। इसलिए शून्य प्रतिशत वाले नए फसल कर्ज का लाभ सभी किसानों से उठाने की अपील दि अमरावती जिला बैंक के अध्यक्ष सुधाकर पाटील भारसाकले ने की है।
साथ ही किसानों से सहयोग की अपील भी की है।
Created On :   16 March 2022 2:41 PM IST