गाय चोरी के आरोप में भीड़ ने की धुनाई, वीडियो वायरल

Crowd beat up on charges of cow theft, video viral
गाय चोरी के आरोप में भीड़ ने की धुनाई, वीडियो वायरल
गाय चोरी के आरोप में भीड़ ने की धुनाई, वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गाय चोरी के आरोप में भीड़ ने मोहन नगर में एक दंपति को पकड़ िलया और पत्नी के सामने पति को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। मंगलवार को उसे घसीटकर ले जाने वाला वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस मामले में  तीन लोगों से पूछताछ की गई है। लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। 

माेहन नगर निवासी एक व्यक्ति की रविवार को शाम 4 बजे गाय चुराने का प्रयास किया गया। गाय चुराने वाले जरीपटका  निवासी दंपति पर ध्यान जाने पर बस्ती के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इस बीच बस्ती के दो युवक भी वहां आ पहुंचे। युवकों का कहना था कि, उनकी बस्ती से भी गाय चोरी हुुई थी। इसके बाद वहां मौजूद लोगांे का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पत्नी के सामने ही पति की पिटाई कर दी। इसमें दोनों युवकों ने भी अपना हाथ साफ किया। कुछ लोगों ने गाय चोर को पुलिस के हवाले करने की भी बात भी कही। गौरतलब है कि, दोनों पक्षों में से कोई भी पुलिस के पास शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। पिटाई के बाद दंपति को छोड़ दिया गया। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाया, जो वायरल हो गया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सदर थाने के आला पुलिस अधिकारी सदल-बल मौके पर पहुंचे। वीडियो में कैद तीन युवकों को थाने ले जाया गया। उनसे पूछताछ की गई। पश्चात उन्हें छोड़ दिया गया।

एक युवक को खोजा जा रहा है
इस प्रकरण में एक युवक की खोज की जा रही है। उसे हमेशा मोहन नगर परिसर में देखा गया है, लेकिन वह जरीपटका में कहां रहता है, इसकी िकसी को जानकारी नहीं है। उसका अापराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। यह जानकारी सदर थाने के निरीक्षक संतोष बकाल ने दी है।  
 
 

Created On :   24 March 2021 2:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story