सीआरपीएफ जवानों ने केवड़िया में बजाया गड़चिरोली का डंका

CRPF jawans played Gadchirolis dunk in Kevadiya
सीआरपीएफ जवानों ने केवड़िया में बजाया गड़चिरोली का डंका
जज्बा सीआरपीएफ जवानों ने केवड़िया में बजाया गड़चिरोली का डंका

डिजिटल डेस्क,गड़चिरोली। नक्सलग्रस्त और आदिवासी बहुल गड़चिरोली जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यरत सीआपीएफ के जवानों ने शनिवार को गुजरात राज्य के केवड़िया में गड़चिरोली के नाम का डंका बजाया। लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मुख्य उपस्थिति में जवानों ने अपनी साइकिल रैली की परेड पेश की। ये जवान 12 अक्टूबर को गड़चिरोली से रवाना हुए जो  शनिवार को केवड़िया पहुंचे। यहां गृहमंत्री शाह ने भी इन जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए उनकी तारीफ की।  

बता दें कि, सीआरपीएफ के डीआईजी कार्यालय की ओर से देश के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में 12 अक्टूबर को गड़चिरोली से केवड़िया तक साइकिल रैली का आरंभ किया गया था। रैली को राज्य के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने गड़चिरोली पहुंचकर हरी झंडी दी थी। जवानों ने बड़े ही जोश-खरोश के साथ इस रैली में हिस्सा लेकर अपनी साइकिल यात्रा पूर्ण की। यह यात्रा तकरीबन 962 किमी की थी। गड़चिरोली सीआरपीएफ के डीआईजी (ऑपरेशन) मानस रंजन ने साइकिल रैली के लिए जवानों का चयन किया। साथ ही वे लगातार जवानों के साथ संपर्क में थे। उनके सुनियोजित प्रयासों को  केवड़िया में सफलता मिली है। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने भाषण में नक्सलग्रस्त गड़चिरोली जिले का नाम लेते ही जवानों का मनोबल और अधिक बढ़ गया था। केवडिया के इस समारोह में सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह, एडीजी रश्मि शुक्ला, वेस्टर्न सेक्टर के अधिकारी रणदीप दत्ता प्रमुखता से उपस्थित थे। यह रैली गड़चिरोली सीआरपीएफ की 192वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट चेतन शेलोटकर के नेतृत्व में निकाली गयी थी, जिसमें कुल 16 जवानों ने हिस्सा लिया था। इस रैली के दौरान सीआरपीएफ के जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप द्विवेदी ने भी जवानों का समय-समय पर हाल जाना।

 

Created On :   1 Nov 2021 12:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story