ब्याज के पैसों के लिए कार से कुचलकर मार डाला  

crushed to death by car for interest money
 ब्याज के पैसों के लिए कार से कुचलकर मार डाला  
हत्या  ब्याज के पैसों के लिए कार से कुचलकर मार डाला  

डिजिटल डेस्क, वर्धा । ब्याज के पैसों को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने एक व्यक्ति को कार से कुचल दिया। घटना वर्धा शहर के नागसेन नगर परिसर में हुई। मृतक का नाम   शंभू देवराव सोनगडे (45) है।   शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी  शैलेश येलने को गिरफ्तार किया  है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंभू सोनगडे की पत्नी जयमाला सोनगडे ने  शैलेश येलने से  5 हजार रुपए ब्याज से लिए थे। इसमें से 3 हजार रुपए  ब्याज सहित वापस किए। बचे 2 हजार रुपए  शैलेश येलने लेने के लिए  स्वीफ्ट डीजायर कार से  सोनगडे के घर अाया। इस समय  पैसों की मांग पर से विवाद हुआ। गुस्साए शैलेश ने पहले जयमाला से मारपीट की। इसके बाद कार शुरू कर सोनगडे दंपति पर चढ़ा दी, जिसमें  शंभू कार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।  

Created On :   3 Dec 2021 9:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story