- Home
- /
- कस्टमर केयर के नाम पर साइबर ठगी
कस्टमर केयर के नाम पर साइबर ठगी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। किसी भी बैंक, कंपनी या संस्था से कोई समस्या हो, तो आमतौर पर लोग समाधान के लिए गूगल से संबंधित का कस्टमर केयर नंबर ढूंढ़ कर उससे बात करते हैं, लेकिन ऐसा करना खतरे से खाली नहीं है। इससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। कुछ इसी तरह की दो घटनाएं शहर में हुई हैं। कस्टमर केयर से बात करने के लिए फोन करने पर वह फोन कॉल साइबर ठग के पास गया और ऑनलाइन रकम बैंक से निकाल ली गई है। इस संबंध में बजाज नगर और कोराड़ी थाने में प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
लिंक भेजी : लक्ष्मी नगर निवासी डॉ. स्वप्निल विनोद पटले (28) के बैंक खाते से 1000 रुपए कट गए। तब उसने इंटरनेट पर सर्च कर बैंक का कस्टमर केयर नंबर ढूंढ़ा और फोन किया। फोन को रिसीव करने वाले ने वापस एक हजार पाने के लिए डॉ. पटले को एक लिंक भेजा। स्वप्निल ने जैसे ही लिंक डाउनलोड किया, उसके खाते से 1 लाख रुपए गायब हो गए। यह घटना 11 से 18 फरवरी 2022 के बीच की है, इसके तत्काल बाद मामले की शिकायत पुलिस और बैंक में की गई। जांच के दौरान घटना होने की पुष्टि होने पर शुक्रवार को बजाज नगर थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया है।
फाइल डाउनलोड करते ही रुपए गायब
दूसरी घटना कोराड़ी थानांतर्गत स्मृति नगर निवासी विजय कुमार कठेरिया (60) के साथ हुई है। उन्होंने हैप्रो इंक्यूबेटर कंपनी से सीटिंग ऐलिमेंट ऑनलाइन बुक किया। यह वस्तु प्राप्त नहीं होने पर कंपनी से संबंधित व्यक्ति को फोन किया, लेकिन संपर्क उस व्यक्ति के बजाय साइबर ठग से हुआ। ठग ने विजय से भी एकेपी फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा। जैसे ही फाइल डाउनलोड की गई उनके खाते से आॅनलाइन 99 हजार रुपए निकाल लिए गए। यह वाकया भी 11 से 18 फरवरी के बीच में हुआ है। जांच-पड़ताल के बाद इसमें भी प्रकरण दर्ज िकया गया है, लेकिन आरोपी साइबर अपराधियों का कोई सुराग नहीं िमला है।
Created On :   12 March 2022 3:24 PM IST