साइबर क्राइम : फेसबुक फ्रेंड ने पहले डराया, फिर वसूले 12.50 लाख

Cybercrime: Facebook friend scared first, then recovered 12.50 lakh
साइबर क्राइम : फेसबुक फ्रेंड ने पहले डराया, फिर वसूले 12.50 लाख
साइबर क्राइम : फेसबुक फ्रेंड ने पहले डराया, फिर वसूले 12.50 लाख

डिजिटल डेस्क, नागपुर। साइबर अपराध करने वाला गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है, जो की पहले फेसबुक फ्रेंड बनाता है और उसके बाद ताेहफा भेजने का झांसा देकर लाखों रुपए की वसूली करता है। ऐसे ही एक मामले में गणेशपेठ थाने में दो महिला समेत गिरोह के चार सदस्यों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। 

मना करने के बाद भी तोहफा भेजा
पीड़ित गणेशपेठ थानांतर्गत निवासी महिला है। आरोपी स्टीव मायक्रोन, फर्जी कस्टम अधिकारी साधना रॉय, संचिता और बलविंदर खारीर है। घटना 24 जून 2020 से अब तक की है। पीड़िता ने स्टीव द्वारा फेसबुक पर भेजी गई फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की थी। पश्चात पीड़िता और स्टीव फोन पर चैटिंग और बात करने लगे। नई-नई फ्रेंडशिप होने से स्टीव ने पीड़िता को तोहफा भेजने का झांसा दिया, लेकिन पीड़िता ने उसे तोहफा भेजने से मना िकया। बावजूद स्टीव ने उसे तोहफा भेजा। 

खुद को कस्टम अधिकारी बताकर फोन किया 
इस बीच पीड़िता को साधना, संचिता और बलविंदर नामक महिला व पुरुष के फोन आए। इन लोगों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर पीड़िता को उसके नाम पर पार्सल आने की झूठी जानकारी दी तथा कस्टम ड्यूटी सहित अन्य शुल्क भरने के लिए कहा। 

कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया
अन्यथा कानूनी कार्रवाई होने का डर दिखाया। कार्रवाई के नाम से डरी-सहमी पीड़िता और उसके पति ने आरोपियों के बैंक खातों में बारी-बारी कुल 12 लाख 45 हजार रुपए जमा किए। इसके बाद भी आरोपियों का रुपए ऐंठने का सिलसिला जारी रहा। इस बीच पीड़िता और उसके पति को ठगे जाने का एहसास होने पर उन्होंने थाने में शिकायत की। प्रकरण दर्ज िकया गया है।

 

Created On :   26 Sept 2020 3:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story