फेथाई तूफान: 5,602 किसानों को पहुंचा नुकसान, 37 घर टूटे- चंद्रबाबू नायडू

cyclone phethai caused damaged to 5602 farmers affected, 37 houses
फेथाई तूफान: 5,602 किसानों को पहुंचा नुकसान, 37 घर टूटे- चंद्रबाबू नायडू
फेथाई तूफान: 5,602 किसानों को पहुंचा नुकसान, 37 घर टूटे- चंद्रबाबू नायडू
हाईलाइट
  • आंध्र प्रदेश में आए चक्रवाती तूफान फेथाई ने पूरे राज्य को तहस नहस कर दिया।
  • आंध्रा के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य में रेस्क्यू ऑपरेशन की पूरी व्यवस्था की गई है।
  • तूफान से आई भारी बारिश और तेज हवाओं ने कई पेड़ और बिजली के खंभे उखाड़ दिए।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। सोमवार को आंध्र प्रदेश में आए चक्रवाती तूफान फेथाई ने पूरे राज्य को तहस नहस कर दिया। तूफान से आई भारी बारिश और तेज हवाओं ने कई पेड़ और बिजली के खंभे उखाड़ दिए। आंध्रा के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि राज्य में रेस्क्यू ऑपरेशन की पूरी व्यवस्था की गई है और मामले को संभाल लिया गया है। इससे पहले उन्होंने जिलाधिकारियों की एक मीटिंग भी बुलाई थी।

 

 

नायडू ने कहा, "फेथाई तूफान से राज्य के पूर्वी गोदावरी क्षेत्र में 17 मंडल प्रभावित हुए हैं। इस तूफान ने करीब 5602 किसानों को प्रभावित किया है। इसमें 37 घरों को भी नुकसान पहुंचा है और 28 घरों को थोड़ा-बहुत नुकसान हुआ है। फेथाई तूफान ने 2179 हेक्टेयर के पैडी फील्ड और 30 हेक्टेयर के हॉर्टिकल्चर को भी नुकसान पहुंचाया है।" 

आंध्रा के सीएम ने कहा कि फेथाई तूफान से हुए नुकसान की भरपाई कर ली गई है। नायडू ने कहा, "हमने चंद घंटों में पूर्वी गोदावरी वाले क्षेत्रों को अंडर कंट्रोल ले लिया है। 17 में से 14 मंडलों में बिजली की समस्या दूर कर दी गई है। वहीं लोगों के राहत बचाव के लिए 187 कैंप भी लगाए गए हैं। 32 हजार लोगों को खाना भी पहुंचाया गया है। मोबाइल टावरों को दुरुस्त किया गया है और कनेक्टिविटी बढ़ाई गई है।

 

 

बता दें कि आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से सोमवार दोपहर फेथाई तूफान टकराया, जिसके बाद 9 जिलों में तेज बारिश हुई। सैकड़ों की संख्या में टूटे पेड़ सड़कों पर बिछ गए। तबाही की आशंका को ध्यान में रखते हुए तटीय इलाकों से लगे जिलों में पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया था। तटों से टकराने के बाद तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ मुड़ गया। सभी 9 तटीय जिलों को राज्य सरकार की रियल टाइम गवर्नेंस सोसायटी (RTJS) ने अलर्ज पर रखा है।

Created On :   18 Dec 2018 12:47 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story