मुंबई से गुजर सकता है चक्रवात ‘तौकते’- सीएम ने दिए चौकन्ना रहने के निर्देश 

Cyclone Taukate may pass through Mumbai - CM directs to remain alert
मुंबई से गुजर सकता है चक्रवात ‘तौकते’- सीएम ने दिए चौकन्ना रहने के निर्देश 
मुंबई से गुजर सकता है चक्रवात ‘तौकते’- सीएम ने दिए चौकन्ना रहने के निर्देश 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ मुंबई के नजदीक से होकर गुजर सकता है। चक्रवात ‘तौकते’ के बारे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की चेतावनी के मद्देनजर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के तटीय जिलों में प्राधिकारियों को स्थिति से निपटने के लिए चौकन्ना रहने और साजोसामान तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।  मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शुक्रवार देर रात जारी एक बयान में ठाकरे के हवाले से कहा गया कि चौकन्ना रहिए और जहां भी जरूरत पड़े बचाव अभियान चलाएं। मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि इस चक्रवात का असर पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जिलों में पड़ सकता है और इन जिलों के जिलाधीशों को बचाव उपकरण और श्रमबल के लिहाज से सभी आवश्यक एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। बयान में कहा गया है कि ठाकरे ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के दौरान यह बात कही। चक्रवात से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए यह बैठक हुई।

चक्रवात की आशंका से दो दिनों के लिए रुका टीकाकरण
देश की आर्थिक  राजधानी मुंबई में चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ की चेतावनी के मद्देनजर मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान को अगले दो दिन के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। मुंबई महानगर पालिका ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी कि मुंबई में 15 और 16 मई को टीकाकरण अभियान स्थगित रहेगा। मुंबई के अतिरिक्त महानगर पालिका आयुक्त सुरेश ककाणी ने मुताबिक चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ के मद्देनजर एहतियात के तौर पर टीकाकरण अभियान को रोकने का फैसला लिया गया है। 
 

Created On :   15 May 2021 12:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story