मुंबई में ताऊ ते : तूफान से तिनके की तरह बिखरे पेड़, समुद्र में उठी 12 फीट ऊंची लहर, भारी बारिश के बीच बढ़ा खतरा

Cyclone Tauktae To Hit West Coast Mumbai Airport Shut Covid centre closed Cyclone Tauktae in mumbai
मुंबई में ताऊ ते : तूफान से तिनके की तरह बिखरे पेड़, समुद्र में उठी 12 फीट ऊंची लहर, भारी बारिश के बीच बढ़ा खतरा
मुंबई में ताऊ ते : तूफान से तिनके की तरह बिखरे पेड़, समुद्र में उठी 12 फीट ऊंची लहर, भारी बारिश के बीच बढ़ा खतरा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अरब सागर से उठे ताऊ ते तूफान गोवा से होते हुए महाराष्ट्र पहुंचा गया है। इस दौरान तूफान की रफ्तार 175 किलोमीटर रही अभी तक इस तूफान ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में अपना कहर बरपा दिया है। चक्रवात ताऊ ते के चलते सोमवार को राज्य में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग जख्मी हो गए। चक्रवात के चलते ठाणे में दो, रायगढ में तीन जबकि सिंधुदुर्ग में एक व्यक्ति की जान गई। मुंबई और आसपास के इलाकों में करीब सवा सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और तेज बरसात हुई जिसके चलते काफी नुकसान हुआ। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चक्रवात का जोर थोड़ा कम होने के बाद हालात और इससे हुए नुकसान का जायजा लिया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री ठाकरे को फोन कर स्थिति का जायजा लिया। 

तूफान से समुद्र में बह गया बजरा, 273 थे सवार

अरब सागर में उठे गंभीर चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के कारण मुंबई के तट से एक बजरा बिना लंगर के समुद्र में बह गया है, जिस पर 273 लोग सवार हैं। नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि बॉम्बे हाई के हीरा तेल क्षेत्र से बजरा संख्या ‘पी305’ के बहने और इस संबंध में सहायता का अनुरोध मिलने पर एनआईएस कोच्चि को तुरंत खोज और बचाव कार्य के लिए रवाना किया गया है। समाचार लिखे जाने तक सभी लोग सुरक्षित थे। यह तेल क्षेत्र मुंबई से करीब 70 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। बजरा आकार में नौका की तरह होता है लेकिन इसमें नीचे कक्ष और ऊपर छत होती है। प्रवक्ता ने बताया कि भारत के पश्चिमी तट पर तबाही मचाने वाले चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के मद्देनजर मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्य के लिए अन्य कई जहाजों को भी तैयार रखा गया है। नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि बचाव के लिए एक अन्य संदेश नौका ‘जीएएल कंस्ट्रक्टर’ से मिला जिस पर 137 यात्री सवार हैं। यह नौका मुंबई से आठ समुद्री मील की दूरी पर है। आईएनएस कोलकाता को इसकी सहायता के लिए भेजा गया। 
 

Created On :   17 May 2021 12:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story