- Home
- /
- गैस शुरू करते ही भड़का सिलेंडर, ...
गैस शुरू करते ही भड़का सिलेंडर, गृहस्थी का सामान जलकर खाक

डिजिटल डेस्क, अंजनगांव सुर्जी (अमरावती)। शहर के मालीपुरा परिसर में घरेलू गैस शुरू करते ही सिलेंडर भड़क गया। इस घटना में रसोई घर में रखी जीवनावश्यक वस्तुएं जलकर खाक हो गई। किसी तरह इस आग को काबू में कर लिए जाने से बड़ी अनहोनी टल गई। मालीपुरा निवासी विलास पंजाब बाले नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर बाहरगांव गए थे। घर लौटने के बाद विकास की पत्नी वैशाली बाले चाय बनाने के लिए रसोई घर में गई और उसके द्वारा गैस शुरू करते ही अचानक सिलेंडर भड़क उठा। सिलेंडर से गैस की तरफ आनेवाली नली लीकेज रहने से अचानक यह आग लग गई। देखते ही देखते जब आग बढ़ने लगी तब बाले परिवार भयभीत हो गया और उन्होंने चिखना चिल्लाना शुरू किया। तब परिसर के नागरिक घटनास्थल तरफ दौड़ पड़े। सभी ने मिलकर आग को काबू में कर िलया। लेकिन तब तक रसोई घर में रखी जीवनावश्यक वस्तुएं जलकर खाक हो गई थी। साथ ही विकास और उसकी पत्नी भी मामूली रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर जानकारी मिलते ही अंजनगांव नगरपरिषद का अग्निशमन दल भी पहुंच गया था। विकास बाले और उसकी पत्नी दोनों दिव्यांग है और दोनों मूकबधिर भी है।
Created On :   4 May 2022 1:00 PM IST