दैनिक भास्कर ने दी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग, महिलाओं को दिए सुरक्षित रहने के टिप्स

Dainik bhaskar give self defense training  wardhaman nagar colony
दैनिक भास्कर ने दी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग, महिलाओं को दिए सुरक्षित रहने के टिप्स
दैनिक भास्कर ने दी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग, महिलाओं को दिए सुरक्षित रहने के टिप्स

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पाठकों के दिलों में बसे दैनिक भास्कर का हर उपक्रम सराहनीय रहता है। हर वर्ग के साथ जुड़े दैनिक भास्कर ने जब महिलाओं के सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी तो महिलाओं ने इस मौके का बड़ी संख्या में लाभ लिया। सही मायने में महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस बहुत जरूरी है। आजकल आपराधिक घटनाएं बहुत बढ़ रही हैं, ऐसे में हर महिला को अपना डिफेंस करना चाहिए। वर्किंग होने के कारण महिलाओं को अकेले ट्रैवल करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि वे सेल्फ डिफेंस की जानकारी रखे। इसी को ध्यान में रखते हुए दैनिक भास्कर सोसायटी इवेंट का आयोजन वर्धमान नगर में किया गया, जिसमें महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई। इवेंट के अवसर पर साध्वी प्रमुख कनक प्रभा के संदेश का वाचन भारती बावेल ने किया। मंत्री सरिता डागा, प्रेमलता सेठिया ने भी अपने विचार रखे। मधु पुगलिया ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। उन्हें अपनी रक्षा की भी जिम्मेदारी लेनी आनी चाहिए। सेल्फ डिफेंस हर महिला के लिए जरूरी है। संचालन कुसुम छाजेड़ ने किया।

सिखाई गई तकनीक
इस अवसर पर ट्रेनर ने महिलाओं को डिफेंस करने की बारीकियां बताई। ट्रेनर ने बताया कि महिलाओं के पर्स में कई ऐसी सामग्री होती है, जो मुसीबत के समय काम आ सकती है। अगर किसी सूनसान वाली जगह में जा रही हैं, तो फोन पर अपने परिचितों को खबर करें। साथ ही अगर कोई मुसीबत का अहसास हो तो पर्स में सेफ्टी पिन या नेलकटर को निकाल कर सामने वाले को डराया जा सकता है। टैक्सी, कैब वगैरह में ट्रैवल करने से उसका नंबर नोट कर लें और कॉन्फिडेंट होकर बैठे। चेहरे पर शिकन नहीं आने दें। सामने वाला आपके डर को भांप कर अपराध कर सकता है। ट्रैवल करते वक्त फोन पर संपर्क बनाए रखें। साथ ही घरेलू हिंसा से बचने के भी उपाय बताए गए। कई बार घरेलू हिंसा के कारण महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर किसी महिला के साथ उसका पति मारपीट करने की कोशिश करता है, तो उससे बचाव के तरीके भी बताए गए। 
 

Created On :   13 March 2019 8:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story