नहीं रहे दैनिक भास्कर झांसी के संस्थापक श्री महेश प्रसाद अग्रवाल, 79 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Dainik Bhaskar Jhansi edition founder Shri Mahesh Prasad Agrawal passed away
नहीं रहे दैनिक भास्कर झांसी के संस्थापक श्री महेश प्रसाद अग्रवाल, 79 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
नहीं रहे दैनिक भास्कर झांसी के संस्थापक श्री महेश प्रसाद अग्रवाल, 79 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

डिजिटल डेस्क, झांसी। दैनिक भास्कर झांसी संस्करण के संस्थापक श्री महेश प्रसाद अग्रवाल का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे। मृदुभाषी महेश प्रसाद होश संभालने के बाद से ही समाज से जुड़ गए थे और 17 साल की उम्र में ही उन्होंने दैनिक भास्कर की जिम्मेदारी संभाल ली थी। 1958 में झांसी से उन्होंने दैनिक भास्कर का प्रकाशन शुरू किया और इसके बाद उसका लगातार विस्तार किया।

उन्होंने समय-समय पर नई तकनीक अपनाकर प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर का नाम देश के शीर्ष समाचार पत्रों में बनाने का काम किया। उनमें काम करने का जुनून था और झांसी के सामाजिक, सांस्कृतिक विकास के लिए भी उन्होंने काफी काम किया।

महेश जी की कर्मभूमि झांसी ही रही। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका एक पुत्र संजय अग्रवाल और तीन पुत्रियां है। उठावना 25 दिसंबर को शाम चार बजे सिंधी धर्मशाला झांसी में रखा गया है। भास्कर परिवार महेश जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें सादर नमन करता है। 

महेश जी दैनिक भास्कर के संस्थापक स्व. द्वारका प्रसाद अग्रवाल एवं विशम्भरदयाल अग्रवाल के छोटे भाई और चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल, जबलपुर-नागपुर समूह के प्रधान संपादक मनमोहन अग्रवाल, निदेशक अजय अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल और राकेश अग्रवाल के चाचा थे।

इस दुखद पल में दैनिक भास्कर यूपी डॉट कॉम के लखनऊ कार्यालय में आहूत शोक सभा में पुण्यात्मास्वरूप स्वर्गीय महेश प्रसाद जी के प्रबल ऊर्जावान और सरल व्यक्तित्व को याद किया गया। पत्रकारिता के इस ऐतिहासिक पुंज की स्मृतियों को साझा करते हुए लखनऊ मुख्यालय पर मनीष अवस्थी, हेमेन्द्र तोमर, मनोज मिश्रा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, प्रांजल वर्मा आदि ने भावभीनी श्रद्धाजंलि सौंपी।

Created On :   23 Dec 2020 6:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story