दैनिक भास्कर का हल्दी-कुमकुम और वसंत उत्सव होगा खास, लाल-पीला होगा लिबास

Dainik bhaskars haldi-kumkum and spring festival will be special,red-yellow will be the attire
दैनिक भास्कर का हल्दी-कुमकुम और वसंत उत्सव होगा खास, लाल-पीला होगा लिबास
दैनिक भास्कर का हल्दी-कुमकुम और वसंत उत्सव होगा खास, लाल-पीला होगा लिबास

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  जब लाल और पीले परिधान में महिलाएं परिसर में उपस्थित होंगी, तो कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लग जाएंगे। दैनिक भास्कर द्वारा उत्तरायणी और वसंत की आगवानी पर हल्दी-कुमकुम और वसंत उत्सव का आयोजन 9 फरवरी शनिवार को दोपहर 1 बजे अजंता हॉल में किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं को लाल और पीले रंग के परिधान में आना अनिवार्य है। प्रतियोभागिओं के लिए रिर्पोटिंग समय दोपहर 12 बजे रखा गया है। सलाहकार समिति में कमला गाेयल और सुमेधा चौधरी शामिल हैं। विशेष सहयोग वुमनिया लेडीज क्लब द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान हल्दी- कुमकुम जोड़ी प्रतियोगिता के साथ ही फैशन शो में मदर-डॉटर और थ्री जनरेशन थीम रखी गई है।  इवेंट पार्टनर डॉ. रिचाज यूनिक क्लीनिक तथा गिफ्ट पार्टनर अन्नपूर्णा अलंकार जेम्स एंड ज्वेलरी है। 

2 मिनट में समझाना है हल्दी-कुमकुम का महत्व
इस दौरान हल्दी-कुमकुम जोड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट करने वाली प्रतिभागियों को 2 मिनट का समय दिया जाएगा, जिसमें उन्हें हल्दी-कुमकुम का महत्व समझाना होगा। इसमें बेस्ट ड्रेस तथा बेस्ट कॉन्सेप्ट के लिए प्राइज दिया जाएगा। हल्दी-कुमकुम के लिए  सुनीता अग्रवाल 9370999479, नेहा वाणी 7020626133, संगीता मंत्री 8551006496, नूतन झा 9923432390, आशा पांडे 9823227137, प्रीति संघी 9421802216, संजीवनी चौधरी 9373111579, मीना ठक्कर 9422186147, माया गाेयल 8788861232, चारू देसाई 9762647288 पर संपर्क कर सकते हैं।

मदर-डॉटर फैशन शो और थ्री जनरेशन होगी साथ
मदर-डॉटर फैशन शो के साथ जब तीन जनरेशन साथ हो तो कार्यक्रम में धमाल होगा। फैशन शो में सोशल या इनोवेटिव थीम रखी गई है। फैशन शो में भाग लेने के लिए मीना श्रीनिवासन 8055012115, विशाला श्रीनिवासन 9049621532, सुलभा वंजारी 9822436168, कृष्णा टिचकुले 9960405306 पर संपर्क किया जा सकता है।

आकर्षक उपहार
सभी उपस्थित महिलाओं को हल्दी-कुमकुम एवं आकर्षक गिफ्ट दिए जाएंगे। प्रतिभागियों के लिए सर्टिफिकेट एवं आकर्षक रिटर्न गिफ्ट भी है। विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने व अधिक जानकारी  के लिए दैनिक भास्कर कार्यालय 17 ए ग्रेट नाग रोड में तथा मोबाइल नं 9860394430 पर संपर्क किया जा सकता है।

सहयोगी महिला मंडल
जेसीआई नागफेम, माधवी सखी मंच, आस्था महिला मंडल, लोहाना महिला मंडल, गुुजराती समाज महिला मंडल, श्री विसा लाड महिला मंडल, अखिल भारतीय चौरसिया समाज, तेजस्विनी महिला मंच, उन्नति महिला मंडल, नागपुर सेवा समिति, साकार फाउंडेशन, वुमनिया लेडीज क्लब, मनस्वी फाउंडेशन, महिला सेवा मंडल, श्री दिंगबर जैन महा समिति महिला मंच, राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच, मारवाड़ी महिला समिति, खंडेलवाल महिला मंडल, अखिल भारतीय भामटी महिला मंडल, श्री नागपुर गुजराती ब्रम्हा समाज महिला मंडल, हथेली अग्रवाल महिला संगठन, श्री अग्रसेन महिला मंडल सुरभि, ऑरेजं सिटी गुजराती महिला मंडल तथा वीरा ग्रुप।


 

Created On :   31 Jan 2019 8:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story