दैनिक भास्कर का पौधारोपण अभियान: राज्यपाल कोश्यारी व केन्द्रीय मंत्री गड़करी ने कहा-पौधों का संरक्षण भी जरूरी

Dainik Bhaskars plantation campaign:   Protection of plants is also necessary
दैनिक भास्कर का पौधारोपण अभियान: राज्यपाल कोश्यारी व केन्द्रीय मंत्री गड़करी ने कहा-पौधों का संरक्षण भी जरूरी
दैनिक भास्कर का पौधारोपण अभियान: राज्यपाल कोश्यारी व केन्द्रीय मंत्री गड़करी ने कहा-पौधों का संरक्षण भी जरूरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।  सामाजिक दायित्वों के लिए हमेशा अग्रसर रहने वाले दैनिक भास्कर ने‘पर्यावरण की सुरक्षा, हम सबका दायित्व’ के आह्वान के साथ  ॉपौधारोपण अभियान ‘पौधे अपने परिजन’ की शुरुआत की।   अभियान में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी शामिल हुए।  नागपुर के अशोक चौक पर राज्यपाल कोश्यारी ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। शाम को 5 बजे दैनिक भास्कर कार्यालय के सामने पौधारोपण का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया।  इस मौके पर नागपुर के महापौर दयाशंकर तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व विविध क्षेत्रों के विशेषज्ञ जानकार भी शामिल हुए। सभी ने दैनिक भास्कर के अभियान की सराहना की।

राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि समाज जागरण में समाचार पत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। दैनिक भास्कर सामाजिक सरोकार की भूमिका का दायित्व बखूबी पूरा करता रहा है। पौधारोपण के साथ ही उन्हें बचाए रखने की उपाय योजनाओं पर जोर देते हुए राज्यपाल ने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है। भले ही कम पौधे लगाए जाएं लेकिन यह जवाबदेही तय की जाए कि रोपित पौधे जिंदा रहें। गडकरी ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण को काफी महत्वपूर्ण माना। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर ने अच्छी पहल की है। जनजागरण के साथ ही यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘वॉल पुटिंग’ की भूमिका में रहेगा। इस मौके पर दैनिक भास्कर के प्रधान संपादक मनमोहन अग्रवाल, संचालक सुमित अग्रवाल, समूह संपादक प्रकाश दुबे, संपादक मणिकांत सोनी उपस्थित थे। 
-विस्तृत नागपुर भास्कर में

Created On :   14 Jun 2021 11:57 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story